बल्लभगढ़: बल्लभगढ़ के विधायक और हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा बल्लभगढ़ के संपूर्ण विकास का दावा करते हैं लेकिन यह फोटो बता रही है कि उन्होंने बल्लभगढ़ में कितना विकास किया है.
यह नजारा बल्लभगढ़ वार्ड नंबर 40, राधा कृष्ण मंदिर रोड का है जहां पर रोड की हालत बेहद खराब है, बारिश की वजह से यहां पर जलभराव की समस्या पैदा हो जाती है और मंदिर में आने जाने वाले भक्तों को भी काफी ज्यादा दिक्कत होती है.
बल्लभगढ़ की जनता ने विधायक मूलचंद शर्मा से मांग की है कि वे रोड जल्दी से जल्दी बनाया जाए ताकि राहगीरों की समस्या और मंदिर में आने वाले भक्तों की परेशानी खत्म हो.


Post A Comment:
0 comments: