फरीदाबाद: पिछली सरकार में फरीदाबाद में पॉवर यानी सत्ता के दो केंद्र थे और दोनों जगह जनता दरबार लगते थे, हम बात कर रहे हैं केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल की. पिछली सरकार में सत्ता के दो केंद्र थे तो इस सरकार में भी फरीदबाद में सत्ता के दो केंद्र बन गए हैं.
बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा को हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, उन्हें दमदार मंत्रालय भी दिए गए हैं जिसे देखकर ऐसा लग रहा है अब उनकी हुकूमत पूरे हरियाणा में चलेगी, उन्हें परिवहन और खनन जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय दिए गए हैं, इसके अलावा उन्हें इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग और सांस्कृतिक मंत्रालय भी दिए गए हैं.
फरीदाबाद में सत्ता के दो केंद्र होने से जनता को भी फायदा मिलेगा, अब जनता अपनी फ़रियाद लेकर मूलचंद शर्मा के पास भी पहुंचेगी, अब तक ऐसा लग रहा था की फरीदबाद से किसी विधायक को मंत्री नहीं बनाया जाएगा और शहर में कृष्णपाल गुर्जर के दफ्तर पर ही जनता दरबार लगेगा लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मूलचंद शर्मा को दमदार मंत्रालय देकर उन्हें भी कृष्णपाल गुर्जर की तरह पॉवरफुल बना दिया।
मूलचंद शर्मा लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं, बल्लभगढ़ की जनता ने 40 हजार से भी अधिक मार्जिन ने उन्हें चुनाव जिताया था, मूलचंद शर्मा के मंत्री बनने से बल्लभगढ़ की जनता के भी अच्छे दिन आएँगे और अपराध-भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी।
Post A Comment:
0 comments: