Followers

मंत्री मूलचंद शर्मा की ललकार, ईमानदारी से काम करें अधिकारी या करवा लें फरीदाबाद से ट्रांसफर

haryana-minister-moolchand-sharma-ward-faridabad-officers-to-work-honestly

फरीदाबाद 16 नवंबर। हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार बल्लभगढ़ पधारे विधायक मूलचंद शर्मा ने सभी जिला अधिकारियों को ईमानदारी से काम करने की नसीहत दी और कहा कि सभी अधिकारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विजन से काम करें और अपने काम में किसी प्रकार की कोताही ना बरतें। साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी कि अधिकारी इमानदारी से अपना दायित्व निभाए अन्यथा फरीदाबाद से कहीं और तबादला करवा ले। 

कैबिनेट मंत्री बनने के बाद बल्लभगढ़ के लोक निर्माण विश्राम गृह में जिला अधिकारियों के साथ मुखातिब हुए विधायक मूलचंद शर्मा सख्त लहजे में नजर आए। उन्होंने अधिकारियों के सामने अपनी सोच स्पष्ट करते हुए कहा कि बल्लभगढ़ में 37 वर्षों के बाद मंत्री पद मिला है, अतः इस अवसर का लाभ उठाते हुए फरीदाबाद तथा बल्लभगढ़ को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ राजा नाहर सिंह की ऐतिहासिक नगरी है जिन्हें अंग्रेजों ने धोखे से बुलाकर फांसी दी थी। यह ऐतिहासिक नगर जयपुर की तर्ज पर बसा हुआ है, इसे सुंदर बनाना है।  उन्होंने चेतावनी देने के साथ-साथ शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए अधिकारियों का धन्यवाद भी किया और कहा कि मनोहर सरकार के पहले कार्यकाल में विकास के बहुत काम हुए जिनकी वजह से प्रदेश में पुनः सरकार बनी है। उन्होंने अधिकारियों को विश्वास में लेते हुए कहा कि आप लोगों के भरोसे ही मैं यह जिम्मेदारी (मंत्री पद) लेकर आया हूं। उन्होंने कहा मंत्री, विधायक तथा अधिकारी सभी साथ मिलकर काम करेंगे और फरीदाबाद जिला तथा बल्लभगढ़ शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जीत के अंतर में वे दूसरे स्थान पर रहे हैं। मनोहर सरकार के पहले कार्यकाल में  करवाए गए विकास कार्यों  की वजह से ही उन्हें लोगों ने लगभग 42000 मतों से चुनाव में जिताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ईमानदारी से काम करने तथा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की जो मुहिम शुरू की थी, उसे अब इस दूसरे कार्यकाल में जारी रखते हुए प्रदेश को विकास पथ पर आगे ले जाना है। पहले कार्यकाल में भ्रष्टाचार में काफी कमी आई  और अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल का विजन है कि  भ्रष्टाचार को खत्म करके नए हरियाणा का निर्माण करना है। हम सबको मुख्यमंत्री के उस विजन को पूरा करने में सहयोग देना है। साथ ही  दिलाया विश्वास, विकास कार्यों के लिए धनराशि की कमी नहीं रहेगी तथा मंत्री और विधायकों का भी पूरा सहयोग मिलेगा।

इससे पहले मूलचंद शर्मा को दिल्ली फरीदाबाद बॉर्डर से ही भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ, जोश व उत्साह से बल्लभगढ़ लाया गया। रास्ते में कई स्थानों पर उनका भाजपा  कार्यकर्ताओं तथा लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उनके पक्ष में जोश के साथ नारे लगाते हुए लोगों का हुजूम आगे बढ़ता रहा।
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Ballabgarh

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: