Followers

फरीदाबाद की 9 सीटों में से सिर्फ एक 1 पर बची जजपा की जमानत, देखिये हर सीट का हाल

jjp-9-seats-in-faridabad-jamanat-jabt-on-many-seats-news-in-hindi

फरीदाबाद, 29 अक्टूबर: किसी ने सोचा भी नहीं था कि कुछ वर्ष पहले बनी जननायक जनता पार्टी इतनी जल्दी सत्ता में भागीदार बन जाएगी। फरीदाबाद की 9 सीटों पर भी जजपा ने प्रत्याशी उतारे थे, बल्लभगढ़और पृथला पर जजपा प्रत्याशी पहले ही बैठ गए, बची हुई 7 सीटों में से सिर्फ एक सीट हथीन पर जजपा की जमानत बच पायी लेकिन अब जजपा के कार्यकर्ता खुश हैं। सत्ता में भागीदार बनने से जजपा कार्यकर्ताओं को लग रहा है कि अब पार्टी का विस्तार होगा और अगले चुनाव में  जजपा हर सीट पर मजबूत दिखेगी। 

सभी सात सीटों का विश्लेषण
  1. हथीन सीट पर जजपा ने पूर्व भाजपा विधायक हर्ष कुमार को टिकट दिया था इसीलिए उनकी जमानत बच पायी, यहाँ पर उन्हें 30334 (18.94%)  वोट मिले। यहाँ पर उनकी जमानत बच गयी। 
  2. होडल में जजपा ने यशवीर को टिकट दिया था, उन्हें 8590 (7.04%) वोट मिले। यहां पर जजपा की जमानत जब्त हो गयी। 
  3. पलवल में जजपा ने गया लाल को टिकट दिया था, उन्हें 6498 (4.04%) वोट मिले। यहां पर जजपा की जमानत जब्त हो गयी। 
  4. पृथला में जजपा ने शशि बाला को टिकट दिया था, यहाँ पर उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी नयनपाल रावत को को समर्थन देते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया। 
  5. NIT फरीदाबाद से जजपा ने तेजपाल डागर को टिकट दिया था, उन्हें 1208 (0.76%) वोट मिले। यहां पर जजपा की बहुत बुरी तरह से जमानत जब्त हुई। 
  6. बड़खल विधानसभा में जजपा ने इस्लामुद्दीन पप्पू को टिकट दिया था, उन्हें 313 (0.23%) वोट मिले। यहां पर जजपा की बहुत बुरी तरह से जमानत जब्त हुई।
  7. बल्लभगढ़ में जजपा ने सुरेश वर्मा को टिकट दिया था लेकिन उन्होंने अपना नामांकन वापस लेकर भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा को समर्थन दे दिया।  
  8. फरीदाबाद - 89 विधानसभा में जजपा ने कुलदीप तेवतिया को टिकट दिया था, उन्हें 4045 (3.34%) वोट मिले, यहाँ पर भी जजपा की जमानत जब्त हो गयी। 
  9. यहाँ पर जजपा ने प्रदीप चौधरी को टिकट दिया था, उन्हें 2693 (1.59%) वोट मिले। उनकी जमानत जब्त हो गयी।
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Faridabad News

Politics

Post A Comment:

0 comments: