Followers

ये हैं हरियाणा चुनाव में चार सबसे बड़े विजेता, देखिये सबके वोट, सबसे बड़ा विजेता कौन?

haryana-election-2019-biggest-winner-bhupinder-singh-hooda-congress

फरीदाबाद, 25 अक्टूबर: हरियाणा  चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। हरियाणा में भाजपा और JJP गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। आज हम आपको हरियाणा के चार सबसे बड़े विजेताओं से मिलवाने जा रहे हैं। 

हरियाणा में कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा विजेता नंबर 1 बजे हैं। उन्होंने गढ़ी सांपला-किलोई सीट से भाजपा प्रत्याशी सतीश नंदाल को 58312 वोटों के भारी मार्जिन से हराया है। 

मार्जिन के मामले में दूसरे नंबर पर जननायक जनता पार्टी के देवेंद्र सिंह बबली हैं। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शुभाष बराला को टोहाना सीट पर 52302 वोटों के भारी मार्जिन से हराया। 

तीसरे नंबर पर जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला हैं। उन्होंने उचाना कलां सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रेम लता को 47452 वोटों के भारी मार्जिन से हराया है। 

चौथे नंबर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हैं। उन्होंने करनाल सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी तारलोचन सिंह को 45188 वोटों के भारी मार्जिन से हराया है। 

haryana-election-biggest-winner
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Election

Haryana

Politics

Post A Comment:

0 comments: