फरीदाबाद, 24 सितम्बर: NIT-86 विधानसभा में भाजपा टिकट के दावेदार यशवीर डागर की पत्नी दर्शना डागर ने आज जवाहर कॉलोनी और सारन गाँव में जनसंपर्क करके भाजपा की नीतियों का प्रचार किया और यशवीर डागर के लिए जनता का समर्थन माँगा.
दर्शना डागर का जवाहर कॉलोनी वार्ड नं 6 में BJP के वरिष्ठ कार्यकर्ता कमल कालिया व मीनाक्षी के घर पर फूलों की माला पहना कर भव्य-स्वागत किया जिसमें जवाहर मंडल की सैकड़ों महिलाएं मौजुद रही। दर्शना डागर के साथ युवा नेता भीम पहलवान, रवि, मौजुद रहे। इस कार्यक्रम में दर्शना डागर ने भाजपा पार्टी की नीतियो को जनता व गाँव-2, शहर-2, गली-गली तक पहुंचाने का काम किया, उन्होंने सभा में उपस्थित जनता का आभार जताया.
इसके बाद दर्शना डागर का जवाहर कॉलोनी वार्ड नं 7 में युवा कार्यकर्ता जॉनी सरदार के घर पर फूलों की माला पहना कर भव्य-स्वागत किया गया जिसमें जवाहर मंडल की कई महिलाएं मौजूद रहीं।
इसके उपरान्त दर्शना डागर ने गाँव सारण, वार्ड नं 7 मे जनसंपर्क किया जिसमें वरिष्ठ नेता के.टी.सिंह व रेखा के घर पर उनका फूलों की माला पहना कर भव्य-स्वागत किया। जिसमें जवाहर मंडल की कई माहिलाएं मौजूद रहीं। दर्शना डागर के साथ युवा नेता भीम पहलवान, रवि, मौजुद रहे।
Post A Comment:
0 comments: