Followers

पॉवर कट, गर्मी और पानी की किल्लत से फरीदाबाद के लोग परेशान, पढ़ें, कहाँ कहाँ लगे बिजली के झटके?

power-cut-in-faridabad-list-of-places-date-3-june-2019-news-hindi

फरीदाबाद: पॉवर कट, गर्मी और पानी की किल्लत से करीब करीब पूरा शहर की परेशान है, पिछले दो हप्ते से शहर में सैकड़ों जगह पॉवर कट लगाकर जनता के सब्र का इम्तिहान लिया जा रहा है लेकिन अब जनता का सब्र जवाब दे रहा है, हम नीचे लिस्ट दे रहे हैं कि - शहर में कहाँ कहाँ पॉवर कट लग रहे हैं. जानकारी देने वालों का नामा भी बताया जा रहा है.
  1. ओल्ड फरीदाबाद में कई दिनों से पानी की समस्या है: मुकेश कौशिक
  2. डबुआ गाजीपुर 9.30 बजे रात को लाइट गयी और अभी तक नहीं आयी, 24 घंटे में 15 घंटे का कट है - विकास त्यागी
  3. डीग फतेहपुर में पिछले दो हप्तों से लगातार कट ही कट लग रहे हैं, बहुत परेशानी है: करन चौहान
  4. सरूरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में अनलिमिटेड पॉवर कट लग रहे हैं - देवेंदर शुक्ला
  5. NIT-2 में पानी की किल्लत हो रही है और बीच बीच में लाइट भी कट रही है: धीरज वाधवा
  6. SGM नगर में A ब्लाक, गली नंबर -1, में शाम 7 बजे से रात 4 बजे तक पॉवर कट लगा - गौरव रावत
  7. सैनिक कॉलोनी J ब्लाक में पॉवर कट का कोई टाइम नहीं है, खूब लग रहे हैं - मोहिंदर कुमार
  8. नंगला रोड रात 1.30 से सुबक 5 बजे तक पॉवर कट लगा - रात सारस्वत
  9.  फरीदाबाद की 5 दिन से परेशान हैं, पूरी लाइट लाइट नहीं थी, दिन में भी नहीं थी - हरीश खटाना
  10. बहुत बढ़िया सर जी, आपका प्रयास काम आया है, कल डबुआ में रात भर लाइट रही है, बहुत बढ़िया - सौरभ चौबे
  11. SGM नगर गली नंबर - 1, 3 जून को 8PM से 3.30AM तक - अंगद गिरी
  12. नवादा गाँव में लगातार तीन दिनों से पॉवर कट - मुकेश भड़ाना
  13. सूर्या विहार सेहतपुर एक्सटेंशन - राहुल पंडित जी
  14. रात में पॉवर कट नहीं था लेकिन शाम को 4-7 तक था - रितु बंटोलिया
  15. अब पांच साल तक किसी से उम्मीद मत करो - परमजीत कौर
  16. SGM नगर, गली नंबर - 3 में पिछले एक साल से पानी नहीं आ रहा, मंत्री जी कृपया समाधान करें - राजकुमार
  17. आसमान से गिरे खजूर पर लटके, 6 दिन लगातार लाइट रात को 6-8 घंटे जा रही है, कल लाइट रही लेकिन वोल्टेज फ्लक्चुएशन ने परेशान कर दिया, IP एक्सटेंशन, सैनिक कॉलोनी सेक्टर - 49 - अमित बठला
  18. शिव कॉलोनी, पल्ला फरीदाबाद - शिकायत करो तो कोई सुनता नहीं, हल्की बारिश हो या हवा चले, तुरंत पॉवर कट - अलोक तिवारी
  19. सरूरपुर, घोंची, नजदीक सेक्टर - 55, 8 घंटे पॉवर कट - ललित लोधी राजपूत
  20. दयाल नगर गुरुकुल में पॉवर कट का कोई समय निर्धारित नहीं है, रात में घंटों तक और कभी भी लाइट काट देते हैं - रिंकू पंडित
  21. कल दोपहर में 4 घंटे का कट पर्वतीय कॉलोनी में - राम किशोर
  22. सेक्टर-91 में भी पूरे दिन पॉवर कट रहा और रात को भी - सुमन कुमारी
  23. राजीव नगर सेक्टर-33 बाईपास रोड, नीयर IP कॉलोनी, वार्ड नंबर 26, पहले तीन दिन से शाम 8 PM से सुबह 6AM तक पॉवर कट कर दिया - राज खान
  24. गाजीपुर गाँव में तो लाइट रहती ही नहीं है, दो घंटे रहती है बस - हेमंत शर्मा
  25. तिगांव गाँव में लम्बे समय तक बिजली गुल हो रही है आजकल - सूरज सागर
  26. पल्ला नाहर पार इलाका में दिन में 3-4 घंटे का पॉवर कट लगता है, रत में भी इसी तरह से लगता है. - प्रोमिला तंवर
  27. बडखल गाँव में पॉवर कट का कोई टाइम नहीं है, पानी की भी किल्लत है - लाइक अहमद
  28. NIT फरीदाबाद, डबुआ कॉलोनी, दो दिनों से - सैन रितिक वालिया
  29. फरीदाबाद में हर 30 मिनट के बाद 2 घंटे का पॉवर कट - गोयल चंचल रेनू
  30. डबुआ कॉलोनी, गाजीपुर रोड, उत्तम नगर में पॉवर कट हमेशा रहता है, 24 घंटे में सिर्फ 8-10 घंटे ही पॉवर रहता है - न्यू ऐके
  31. बल्लभगढ़ में बहुत बुरा हाल है - रश्मि मालिक 
  32. सैनिक कॉलोनी में भी पॉवर कट है - प्रियंका कालरा
  33. पलवल देव कॉलोनी में रात को सोते ही नहीं बस इलेक्ट्रिक सामानों को देखते रहते हैं - जीतू शर्मा
  34. कल बल्लभगढ़ - ऊंचा गाँव, दौलत कॉलोनी में दिन में 11 बजे से शाम 4 बजे तक पॉवर कट रहा - धर्मवीर यादव
  35. सैनिक कॉलोनी में पॉवर कट का कोई टाइम नहीं है, किसी भी टाइम लगा दिया जाता है - पारस राजपाल
  36. NIT-3 फरीदाबाद में पॉवर कट का कोई टाइम नहीं है, किसी भी टाइम लगा दिया जाता है - अशोक कुमार
  37. गड्ढा कॉलोनी में घंटे का कट, 12, 2, 5 और 9 बजे लगा -  अनीश
  38. जवाहर कॉलोनी बड़ा गुरुद्वारा के पास रात 3AM से 11AM का पॉवर कट रहा - शोना गुलाटी कंचन
  39. सेक्टर-55 में रात दो घंटे नहीं रही - संवर लाल वर्मा
  40. राजीव कॉलोनी में 14 घंटे हो गए - कुंवर जीत सिंह
    डबुआ कॉलोनी D- ब्लाक हद से ज्यादा - अनिल राठोर
  41. डबुआ मे तो लाइट होती ही नहीं - पिंकी गौतम
  42. सरूरपुर एरिया में 4.15 PM से 6.30 PM, दिन में दो तीन बार - अर्जुन के
  43. नंगला एन्क्लेव पार्ट - 2, खंड बी, तीन दिन से पॉवर कट लगा है - अजित सिंह तनेजा
  44. श्रमिक विहार, सेक्टर - 30, फरीदाबाद में डेली 5-6 घंटे
  45. नगला एन्क्लेव मैं पानी की विकट समस्या है, पार्सद कुछ नहीं करते, 3 दिन के बाद 1बार टैंकर आता है, और 6rs की एक बाल्टी भरता है - संतलाल यादव
  46. लकड़पुर, शिव दुर्गा विहार में कल पूरे दिन पॉवर कट रहा, रात को भी पॉवर कट रहा - राजीव कुमार गुप्ता
  47. जवा गाँव में रोजाना कट लगता है 4 बजे से - विवान सिंह
  48. इस्माइलपुर में रोजाना 6-7 घंटे का पॉवर कट लगता है - सोनदेव पाठक 
  49. होडल में रात 11 बजे से 3.30 तक - अंकित
  50. नीमका में पॉवर कट - भगत नागर
  51. पल्ला - 1 एरिया में रोज रत में और दिन में पॉवर कट लग रहे हैं - राजेंद्र सोरोत
  52. ऊंचा गाँव बल्लभगढ़ में 3 जून को 10AM से 4 PM - तेजपाल सैनी
इसी तरह से शहर में सैकड़ों जगह पॉवर कट लग रहे हैं, देखने पर ऐसा लगता है कि इस वक्त पूरे शहर को ही बिजली के झटके दिए जा रहे हैं. फरीदाबाद के लोग हरियाणा सरकार से गुहार कर रहे हैं कि इस तरह से हमें बिजली के झटके मत दीजिये, हमने आपको 6.38 लाख वोटों से लोकसभा चुनाव जिताया तो हमें ये इनाम मिल रहा है.
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: