Followers

पलवल में दर्दनाक हादसा, बिजली कर्मचारी की तेज करंट लगने से मौत, अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप

palwal-prahladpur-village-news-bijli-karmchari-dead-due-to-current

पलवल: पलवल के प्रह्लादपुर गाँव में एक दर्दनाक हादसे की खबर है. एक बिजली कर्मचारी की मौत तेज करंट लगने से हुई है और बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है.

जानकारी के अनुसार - 25 मई 2019 को दोपहर 2 बजे गाँव बडौली की हाई वोल्टेज लाइन पर बिजली विभाग के कर्मचारी चन्द्रभान कार्य कर रहे थे, उसी वक्त लाइन में करंट आ गया और चंदरभान बुरी तरह से झुलस गए. उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. चन्द्रभान तीन साल पहले बिजली विभाग के रहीमपुर फीडर में अनुबंध के तौर पर SDO देहात के पद पर लगे थे.

इस मामले में मृतक चन्द्रभान के परिवार वालों ने स्थानीय फीडर के JE एवं SDO पर लापरवाही का आरोप लगाया है. पुलिस ने उनकी शिकायत पर JE एवं SDO के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया, शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को शौंप दिया गया है.

चंदरभान को बिजली का करंट लगने और उनकी मौत होने के बाद भी बिजली विभाग का कोई अधिकारी उन्हें देखने तक नहीं आया, यही नहीं उनके दाह-संस्कार से भी बिजली अधिकारी गायब रहे.
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Crime

Palwal

Post A Comment:

0 comments: