फरीदाबाद: फरीदाबाद के भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर की देश की तीसरे सबसे बड़े अंतर से जीत हुई है जबकि दूसरे सबसे अधिक वोट मिले हैं. कृष्णपाल गुर्जर ने वोटों और मार्जिन के मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी पीछे छोड़ दिया है.
कृष्णपाल गुर्जर देश में टॉप कर सकते थे लेकिन भाजपा के ही दो बड़े नेता उनके रास्ते का रोड़ा बन गए, एक नेता ने तो उनका टिकट कटवाने के लिए छल-कपट, झूठ-फरेब जैसे सभी जतन किये. कृष्णपाल गुर्जर के बारे में मीडिया के जरिये दुष्प्रचार करवाया गया, उनके खिलाफ मोदी तुमसे बैर नहीं, कृष्णपाल गुर्जर तेरी खैर नहीं के पोस्टर लगवाए गए. इस काम में विधानसभा चुनाव हार चुके एक दूसरे भाजपा नेता ने भी पहले वाले भाजपा नेता का साथ दिया.
आपने देखा होगा, जब अवतार भड़ाना भाजपा विधायक थे तो दोनों नेताओं के साथ कई बार मंच साझा करते और उनके सामने ही कृष्णपाल गुर्जर के खिलाफ अनाप शनाप बोलते थे, जब अवतार भडाना कृष्णपाल गुर्जर के खिलाफ अनाप शनाप बोलते थे तो दोनों नेता हँसते थे और मौज लेते थे. जब अवतार भडाना कांग्रेस में चले गए तो भी दोनों नेता चुपचाप उनका साथ देते रहे और अवतार भडाना की लोकसभा चुनाव में मदद की लेकिन उनकी कोशिश कामयाब नहीं हो सकी.
जब छल-कपट-झूठ-फरेब के बाद भी कृष्णपाल गुर्जर का टिकट नहीं कटा तो दोनों नेताओं ने अपने मीडिया सलाहकारों के जरिये अवतार भडाना को वोट देने की अपील की, व्हाट्स-अप पर दोनों नेताओं के चहेते पत्रकारों की अपील वायरल भी हुई, हद तो तब हो गयी जब वोटिंग से पहले उस नेता ने अपने समर्थकों से अवतार भडाना को वोट देने की अपील की.
दोनों नेताओं ने लाख जतन किये लेकिन ये ना तो कृष्णपाल गुर्जर का टिकट कटवा पाए और ना ही उन्हें हरवा पाए, हाँ, इतना जरूर हुआ कि कृष्णपाल गुर्जर देश में टॉप नहीं कर सक, उन्हें देश में तीसरा स्थान मिला.
आपको बता दें कि फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर की बड़ी जीत हुई है जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना दूसरे स्थान पर रहे.
कांग्रेस प्रत्याशी अवतार सिंह भडाना को हथीन विधानसभा में सर्वाधिक वोट मिले हैं, यहाँ पर मेवाती आबादी ने उनके लिए वोट किया है, अवतार भड़ाना ने यहाँ पर खुद को मेवात का बेटा बताकर वोट माँगा था जिसका असर हुआ और उन्हें 63307 वोट मिले लेकिन कृष्णपाल गुर्जर ने यहाँ पर भी बढ़त ली है, कृष्णपाल गुर्जर को 67,887 वोट मिले हैं.
कृष्णपाल गुर्जर को कुल 913222 को मिले जबकि अवतार भडाना को कुल 274983 वोट मिले. कृष्णपाल गुर्जर की जीत 638239 वोटों से हुई है.
नीचे टेबल में हम दिखा रहे हैं कि कृष्णपाल गुर्जर और अवतार भडाना को किस विधानसभा में कितने वोट मिले हैं. यह जानकारी फरीदाबाद के निर्वाचन अधिकारी की तरफ से उपलब्ध कराई गयी है.
विधानसभा क्षेत्र | कृष्णपाल गुर्जर | अवतार भडाना |
---|---|---|
82-हथीन | 67887 | 63307 |
83-होडल | 84281 | 21868 |
84-पलवल | 109931 | 19193 |
85-पृथला | 89528 | 24718 |
86-फरीदाबाद NIT | 111557 | 33491 |
87-बडखल | 108173 | 33698 |
88-बल्लभगढ़ | 103707 | 20226 |
89-फरीदाबाद | 100539 | 26323 |
90-तिगांव | 135184 | 31931 |
पोस्टल वोट | 2435 | 228 |
कुल वोट | 913222 | 274983 |
Post A Comment:
0 comments: