फरीदाबाद: भाजपा जिला महामंत्री और MCF के वरिष्ठ उप-महापौर देवेन्द्र चौधरी ने फरीदाबाद की जनता को धन्यवाद करते हुए कहा है कि आप लोगों ने हमारे सांसद कृष्णपाल गुर्जर को देश में तीसरी सबसे बड़ी जीत दिलाई है, आप सबका बहुत बहुत धन्यवाद. उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद किया है और उन्हें जीत की बहुत बहुत बधाई दी है.
आपको बता दें कि फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर की बड़ी जीत हुई है जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना दूसरे स्थान पर रहे.
कांग्रेस प्रत्याशी अवतार सिंह भडाना को हथीन विधानसभा में सर्वाधिक वोट मिले हैं, यहाँ पर मेवाती आबादी ने उनके लिए वोट किया है, अवतार भड़ाना ने यहाँ पर खुद को मेवात का बेटा बताकर वोट माँगा था जिसका असर हुआ और उन्हें 63307 वोट मिले लेकिन कृष्णपाल गुर्जर ने यहाँ पर भी बढ़त ली है, कृष्णपाल गुर्जर को 67,887 वोट मिले हैं.

कृष्णपाल गुर्जर को कुल 913222 को मिले जबकि अवतार भडाना को कुल 274983 वोट मिले. कृष्णपाल गुर्जर की जीत 638239 वोटों से हुई है.
नीचे टेबल में हम दिखा रहे हैं कि कृष्णपाल गुर्जर और अवतार भडाना को किस विधानसभा में कितने वोट मिले हैं. यह जानकारी फरीदाबाद निर्वाचन अधिकारी की तरफ से उपलब्ध कराई गयी है.
विधानसभा क्षेत्र | कृष्णपाल गुर्जर | अवतार भडाना |
---|---|---|
82-हथीन | 67887 | 63307 |
83-होडल | 84281 | 21868 |
84-पलवल | 109931 | 19193 |
85-पृथला | 89528 | 24718 |
86-फरीदाबाद NIT | 111557 | 33491 |
87-बडखल | 108173 | 33698 |
88-बल्लभगढ़ | 103707 | 20226 |
89-फरीदाबाद | 100539 | 26323 |
90-तिगांव | 135184 | 31931 |
पोस्टल वोट | 2435 | 228 |
कुल वोट | 913222 | 274983 |
Post A Comment:
0 comments: