फरीदाबाद: भाजपा जिला महामंत्री और पृथला के प्रभावी भाजपा नेता सोहनपाल सिंह ने पृथला विधानसभा क्षेत्र में कृष्णपाल गुर्जर के प्रचार में जमकर पसीना बहाया था, उन्होंने घर घर जाकर जनता तक मोदी भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनायी थी और भाजपा को वोट देने की अपील की थी जिसका असर भी हुआ और भाजपा की बड़ी अंतर से जीत हुई, पृथला विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा को कांग्रेस से करीब चार गुना अधिक वोट मिले, कृष्णपाल गुर्जर को 89528 वोट मिले जबकि अवतार को 24718 वोट मिले.
भाजपा की बड़ी जीत पर सोहनपाल सिंह ने जश्न मनाया और अपने दफ्तर पर लड्डू बांटकर अपनी ख़ुशी का इजहार किया.
आपको बता दें कि फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर की बड़ी जीत हुई है जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना दूसरे स्थान पर रहे.
कांग्रेस प्रत्याशी अवतार सिंह भडाना को हथीन विधानसभा में सर्वाधिक वोट मिले हैं, यहाँ पर मेवाती आबादी ने उनके लिए वोट किया है, अवतार भड़ाना ने यहाँ पर खुद को मेवात का बेटा बताकर वोट माँगा था जिसका असर हुआ और उन्हें 63307 वोट मिले लेकिन कृष्णपाल गुर्जर ने यहाँ पर भी बढ़त ली है, कृष्णपाल गुर्जर को 67,887 वोट मिले हैं.
कृष्णपाल गुर्जर को कुल 913222 को मिले जबकि अवतार भडाना को कुल 274983 वोट मिले. कृष्णपाल गुर्जर की जीत 638239 वोटों से हुई है.
नीचे टेबल में हम दिखा रहे हैं कि कृष्णपाल गुर्जर और अवतार भडाना को किस विधानसभा में कितने वोट मिले हैं. यह जानकारी फरीदाबाद निर्वाचन अधिकारी की तरफ से उपलब्ध कराई गयी है.
विधानसभा क्षेत्र | कृष्णपाल गुर्जर | अवतार भडाना |
---|---|---|
82-हथीन | 67887 | 63307 |
83-होडल | 84281 | 21868 |
84-पलवल | 109931 | 19193 |
85-पृथला | 89528 | 24718 |
86-फरीदाबाद NIT | 111557 | 33491 |
87-बडखल | 108173 | 33698 |
88-बल्लभगढ़ | 103707 | 20226 |
89-फरीदाबाद | 100539 | 26323 |
90-तिगांव | 135184 | 31931 |
पोस्टल वोट | 2435 | 228 |
कुल वोट | 913222 | 274983 |
Post A Comment:
0 comments: