फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त संजय कुमार के दिशा निर्देश पर प्रभारी क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव एस आई छत्रपाल एवं उनकी टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए चोरी एवं छीना झपटी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
गिरफ्तार आरोपी:
1. सूरज मंडल पुत्र मिथलेश निवासी लखानी चौक सेक्टर 24 थाना मुजेसर फरीदाबाद।
2. प्रदीप उर्फ़ पिन्टु पुत्र सुरेश निवासी सन्त हलवाई के पीछे संजय कॉलोनी थाना मुजेसर।
प्रभारी क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव एस आई छत्रपाल ने बताया कि आरोपियों को विशेष सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी नशे की आदी है, दोनों आरोपी चोरी, छीना झपटी जैसी वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
उपरोक्त आरोपियों से निम्न वारदात सुलझाई गई हैं।
1 FIR No - 31 तिथि 20/01/19 अपराध 379 आई पी सी थाना सहर बल्लभगढ़
2 FIR No - 21 दिनाँक 13/01/19 अपराध 380 आई पी सी थाना डबुआ फरीदाबाद
3 FIR No - 100 दिनाँक 13/5/18 अपराध 457/380 आई पी सी थाना chainsa फरीदाबाद
4 FIR No - 105 दिनांक 06/03/18 अपराध 379 आई पी सी थाना ओल्ड फरीदाबाद
5. FIR No - 512 दिनाँक 6/3/19 अपराध 379 B आई पी सी थाना sec58 fbd
6 FIR No - 124 दिनाँक 13/3/19 अपराध 174 A आई पी सी थाना सेक्टर 58 फरीदाबाद।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि आरोपियों को आज अदालत में पेश कर जिला जेल नीम का भेजा जाएगा।
आरोपियों से बरामदगी:
1 एक स्कूटी
2 एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर
3 कैश 950 रुपये
4 एक एम्पलीफायर, दो स्पीकर, 25 लीड
Post A Comment:
0 comments: