Followers

जन्मदिन पर प्रेमकृष्ण आर्य पप्पी ने किया शुभ काम, दिल्ली में राष्ट्र समृद्धि यज्ञ को बनाया सफल

prem-krishna-arya-pappi-birthday-rashtra-samridhi-yagya-in-delhi

फरीदाबाद: बडखल विधानसभा के लोकप्रिय युवा नेता और टीम मोदी के सदस्य प्रेम कृष्ण आर्य उर्फ़ पप्पी का आज जन्मदिन है. फरीदाबाद में उनके समर्थकों ने उनके जन्मदिन पर उनकी लम्बी आयु की प्रार्थना की, दिल्ली में इस अवसर पर पप्पी ने एक यज्ञ करवाया जिसमें राष्ट्र की उन्नति एवं समृद्धि की कामना की गयी.

भारतीय संस्कृति, सदभाावना, समरसता, सुखी, संपन्न और सशक्त भारत के निर्माण हेतू राष्ट्र समृद्धि यज्ञ का आयोजन डेमोक्रसी फाउंडेशन ऑफ इंण्डिया ट्रस्ट के द्वारा यमुना विहार नई दिल्ली में किया गया। 

कथा कुञ्ज प्राचीन मरघट वाले बाबा हनुमान मंदिर यमुना बाजार में आयोजित इस समारोह में देश के जाने माने लोगों ने भाग लिया जिनमे पंडित वैभव शर्मा, सांसद मनोज तिवारी, सांसद रमेश बिधूड़ी, बृजेश पाठक मंत्री उत्तर प्रदेश, कृष्णा राज कृषि राज्यमंत्री भारत सरकार, सुनील पांडेय राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रमुख, प्रेम कृष्ण आर्य उर्फ़ पप्पी (प्रभारी मिशन मोदी अगेन पीएम हरियाणा) जितेंद्र चौधरी, संतोष गोयल महानमंत्री, दिल्ली महिला मोरचा विनय रोहिल्ला, उत्तराखंड, कुंवर निहाल सिंह सरदार। पार्षद रवि कप्तान, जत्थेदार अवतार सिंह पार्षद, रेखा पार्षद सिन्हा,उर्मिला राणा पार्षद, आशीष सूद, संतोष गियाल, जिलाध्यक्ष दामिनी सिंगन चंदेल, राजरानी सिकरा, मधु शिशोदिया, शीला मिश्रा, संजू सिंह, सीता द्विवेदी, ममता मेहरा , सुनीता कनौजिया, मनोज चौधरी, शिखा मल्होत्रा, सोनिया, ममता मेहरा, संदीप पहलवान, हरीश दीक्षित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नई दिल्ली लोक सभा प्रभारी भाजयुमो आदि प्रमुख थे।

कार्यक्रम के आयोजन में मिशन मोदी अगेन पीएम हरियाणा के प्रभारी प्रेमकृष्ण आर्य उर्फ़ पप्पी का भी अहम् योगदान रहा जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए कई दिनों से दिल्ली में डेरा डाला हुआ था। 
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Faridabad News

Politics

Post A Comment:

0 comments: