Followers

अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट ने किया तुलसी पूजन, बताये गए तुलसी के पत्तों के कई फायदे, पढ़ें

akhil-bhartiya-manav-kalyan-trust-tulsi-poojan-benefit-of-tulsi-news

फरीदाबाद: अखिल भारतीय मानव  कल्याण  ट्रस्ट ने  दिनांक  25/12/18 को  बल्लभगढ़ के प्रतापगढ़ गांव  में  चौधरी  पदम सिंह  के यहां पर तुलसी पूजन किया.

अखिल भारतीय मानव  कल्याण ट्रस्ट के राष्टिय अध्यक्ष राज कुमार शर्मा ने कहा कि तुलसी  भगवान  विष्णु  को  बहुत  प्रिय  हैं, कार्तिक में तुलसी तुलसी पूजा का महत्व और भी  बढ़ जाता है अगर कोई अपने मन की बात भगवान को  सीधे  ना  कह  सके तो  तुलसी के  माध्यम  से अपने मन की बात  भगवान तक  पहुँचा सकते हैं,   भगवान विष्णु  किसी की बात  शुनें या ना  शुनें  लेकिन तुलसी की  बात तो  हर  हाल में सुनते हैं और ट्रस्ट के राष्टिय  महामन्त्री  ह्रदेश  सिंह  ने कहा कि  कार्तिक  पूर्णीमा के  दिन  श्रीहरि  को  तुलसी  चढाने का फल  दस  हजार  गौ दान  के  बराबर  है तथा तुलसी के  बहुत से स्वास्थ्य के  लाभकारी  गुण हैं.

उन्होने बताया कि  तुलसी  के  पत्तों  को  नियमित  सेवन करने  से  दिल की  बीमारी  दूर हो जाती है, पूनम ने कहा कि तुलसी  के  पेड़ पौधे  जहां भी  होते हैं  उनके आस पास  का  वातावरण  बहुत  ही  स्वछ व  साफ हो  जाता है।  इस बात पर  पदम सिंह  ने  500 तुलसी के  पौधे  बांटने का  बादा किया  अखिल भारतीय मानव  कल्याण ट्रस्ट हमेंशा पर्यावरण के लिये  साफ सफाई अभियान भी कराते हैं.

इस मौके पर ट्रस्ट के राष्टिय अध्यक्ष  राजकुमार  शर्मा, उपाध्यक्ष सौनू सागर, महामन्त्री  ह्रदेश  सिंह, महेश  वत्स, पदम सिंह, पूनम शर्मा, रवि शर्मा, सौनु पांचाल, तीरथ राम और सुनिल ठाकुर और अन्य लोग उपिस्थत थे.
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: