फरीदाबाद, 22 अक्टूबर: फरीदबाद विधानसभा में धाकड़ भाजपा नेताओं की कमीं खलने लगी है, यहाँ पर कोई मजबूत नेता ना होने की वजह से अब भाजपा कार्यकर्ताओं का पार्टी से मोह भंग होने लगा है, मोदी सरकार और खट्टर सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने वाले नेताओं की कमीं है शायद इसीलिए बुढ़ेना गाँव के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए.
भाजपा छोड़कर सैकड़ों लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को बड़ा सन्देश दिया है, अगर यहाँ से कोई बढ़िया कैंडिडेट नहीं उतारा गया तो अगले विधानसभा चुनावों में यहाँ से पार्टी की हार तय है. स्थानीय नेता मोदी सरकार और खट्टर सरकार की नीतियों को जनता तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं. पार्टी छोड़कर कार्यकर्ताओं ने सन्देश दिया है कि यहाँ ऐसे उम्मीदवार को लाया जाए तो भाजपा सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचा सके साथ ही क्षेत्र का विकास करा सकें.
बता दें कि कल हरियाणा प्रदेश कोंग्रेस कमिटी के सदस्य लखन कुमार सिंगला का फ़रीदाबाद विधानसभा के बूढ़ेना गाँव में हुआ ज़ोरदार स्वागत किया गया.
इस मौके पर भाजपा नेता मनोज चंदीला के नेत्रत्व में सैकड़ों बुज़ुर्गों व युवाओं ने भाजपा छोड़ कोंग्रेस का दामन थामा. इस मौके पर कांग्रेसी नेता लखन सिंगला ने कहा कि भाजपा नेता आपस में लड़ने में व्यस्त हैं इसलिए क्षेत्र के विकास पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं, जनता इनसे परेशान हो गयी है इसलिए आने वाले चुनावों में इन्हें सबक सिखाने का मन बना चुकी है.
इन लोगों ने छोड़ी भाजपा
जीत चंदिला, दादा अशोक, चौधरी नत्थुराम, चौधरी भँवर लाल, चौधरी अंतराम, चौधरी जगराम, चौधरी बिजेंद्र,चौधरी बेगराज, चौधरी मूलचंद, चौधरी फिरे (काका), चौधरी बिज्जी, चौधरी रणबीर, चौधरी ब्रिमि, चौधरी सुन्दर, चौधरी राजेश नंबरदार, चौधरी पनता, चौधरी रवीन्द्र भाटी, चौधरी जयविर, चौधरी रोशन नंबरदार, चौधरी राजपाल, चौधरी जसवंत, चौधरी महावीर व अन्य सैकड़ों लोग.

Post A Comment:
0 comments: