फरीदाबाद, 13 अक्टूबर: कल आधी रात पार्क हॉस्पिटल में जमकर हंगामा हुआ है, ESI के कुछ गरीब मरीजों को परेशान देखकर आधी रात पूर्व विधायक चंदर भाटिया पार्क हॉस्पिटल पहुंचे और अस्पताल वालों को जमकर फटकार लगाई.
चंदर भाटिया ने कहा कि जब तुम लोग मरीजों को ठीक नहीं करते तो एडमिट क्यों कर लेते हो, तुम लोगों को कीड़े पड़ेंगे और गरीबों की बद्दुआ लगेगी.
इस अवसर पर एक गरीब की परेशानी सुनकर चंदर भाटिया भी भावुक हो गए और अस्पताल के एक डॉक्टर को डांट लगा दी.
उन्होंने कहा कि ESI के गरीब मरीजों को लूटा जा रहा है, इंश्योरेंस के चक्कर में ESI हॉस्पिटल वाले गरीब मरीजों को पार्क हॉस्पिटल में रिफर कर देते हैं लेकिन यहाँ पर उन्हें अच्छा इलाज नहीं मिलता. देखिये VIDEO.
बता दें कि फरीदाबाद में ESI बहुत बड़ा हॉस्पिटल बनाया गया है, बड़ी बड़ी इमारतें हैं, हॉस्पिटल की उंचाई देखकर दिल्ली का एम्स भी शर्मा जाता है लेकिन सुविधाओं के नाम पर यह अस्पताल सिर्फ डब्बा है इसलिए रात में अधिकतर मरीजों को पार्क हॉस्पिटल रिफर कर दिया जाता है लेकिन वहां पर मरीज परेशान होते हैं.


Post A Comment:
0 comments: