फरीदाबाद: नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने ऐलान किया है कि MCF कर्मचारियों की हड़ताल नहीं रुकेगी और हम लोग खट्टर मोदी सरकार का जीना हराम कर देंगे.
उन्होंने कहा है कि शहरी स्थानीय निकाय विभाग के हड़ताली कर्मचारी सरकार को जगाने के लिए 23-24 मई को सुबह 6 बजे भाजपा के सभी विधायको के आवासों पर धंटाल बजायेंगे, इसके बाद हड़ताली कर्मचारी 25 मई से 24 धंटे की क्रमिक भूख हड़ताल शुरू करेंगे।
यह जानकारी नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने गोल्फ क्लब मे पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। पत्रकार वार्ता में शास्त्री के साथ सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव सुभाष लाम्बा, जिला वरिष्ठ उप प्रधान गुरचरण खाडियां, नपाकसंघ के जिला सचिव नानक चन्द खरालियां, नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर आदि उपस्थित थे।
उन्होने बताया की क्रमिक भूख हड़ताल के निर्णय के अनुसार नगर निगमों मे 11, परिषदों मे 5 व पालिकाओं में 2 कर्मचारी भूख हड़ताल करेंगे। उन्होने दावा किया कि सरकार के तमाम प्रकार के दमनकारी हथकंडों के बावजूद नगर निगमों, परिषदो व पालिकाओं के 30 हजार से ज्यादा कर्मचारी हड़ताल पर है।
उन्होने सरकार के शहरों की सफाई व्यवस्था सामान्य होने के दावों को सच्चाई से कोसो दूर बताया। उन्होने कहा कि जब करीब 20 हजार सफाई कर्मचारी दिन रात लगने के बावजूद सफाई व्यवस्था ठीक नही रख पा रहे थे तो सैंकड़ो लोग कैसे ऐसा कर सकते है। उन्होने कहा कि ऐसी शिकायते भी मिल रही है की अधिकारी व ठेकेदार हड़ताल का फायदा उठाकर अनाप शनाप बिल बसूल रहे है।
उन्होने कहा की सोनीपत में भाजपा व आरएसएस के लोग पुलिस व सीएम के मीडियां सलाहकार की मौजूदगी में जैली व फरसे लेकर हड़ताली कर्मचारियों पर हमला करने के लिए आये थे। पुलिस को शिकायत करने के बावजूद उन पर कोई कार्यवाही नही हुई। इससे स्पष्ट होता है की यह सब सरकार के सहयोग से हो रहा है।
उन्होंने दावा किया की सरकार जितना दमन व गुंडागर्दी से हड़ताल को दबाने का प्रयास करेंगी हड़ताल बढती जायेंगी। उन्होने कहा की अब हड़ताल में पुरा बाल्मीकि समाज भी शामिल हो गया है। महासचिव सुभाष लाम्बा ने बताया की अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन के बेनर तले 22 मई को देश के सभी 742 जिला मुख्यालयों पर सरकार की दमनकारी व उत्पीड़नकारी नीतियों के खिलाफ 22 मई को प्रदर्शन कियें जायेंगे।
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने पुरानी पैंशन स्कीम बहाली की मांग को लेकर रविवार को कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल व केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के आवास पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद पुरानी पैंशन स्कीम की बहाली को लेकर ज्ञापन सौंपे गये। प्रदर्शन मे सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव सुभाष लाम्बा,वरिष्ठ उप प्रधान नरेश कुमार शास्त्री,मुख्य संगठनकर्ता बीरेन्द्र डंगवाल,जिला प्रधान अशोक कुमार,सचिव युद्वबीर खत्री,प्रेस सचिव राजबैल देसवाल आदि नेता हाजिर थे।
Post A Comment:
0 comments: