फरीदाबाद, 20 मई: फरीदाबाद भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने आज पिछले 10 दिनों से हड़ताल पर बैठे नगर निगम के कर्मचारियों को कुछ राहत भरी खबर सुनाई है.
गोपाल शर्मा ने कहा कि सरकार हड़ताल पर बैठे पालिका कर्मचारी संघ के कर्मचारियों की जायज मांगों पर गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सफाई व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है.
गोपाल शर्मा ने कहा कर्मचारियों के हड़ताल से शहर में गंदगी फ़ैल चुकी है, और इस गंदगी भयंकर बीमारी फ़ैल सकती है लेकिन कांग्रेस इस पर भी राजनीति कर के लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रही है।
आपको बता दें की नगर निगम कमिश्नर मुहम्मद शाइन ने हड़तालियों पर गाज गिरना शुरू कर दिया है. आज उन्होंने 21 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है.
Post A Comment:
0 comments: