Followers

विकास चौधरी बोले भाजपा सरकार में यही सब देखने को मिलेगा

vikkas-chaudhary-reaction-computer-baba-mp-minister-news

फरीदाबाद, 12 अप्रैल: मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पांच बाबाओं के मंत्री पद पर दर्जा देने से तमाम विपक्षी पार्टियों ने भाजपा पर निशाना साधना कुरु दिए हैं. विपक्षी पार्टियों का कहना है बाबा कैसे मंत्रिमंडल संभाल पायेंगें. 

जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के नए नवेले मंत्री नामदेव उर्फ़ कंप्यूटर बाबा मंगलवार को जब भोपाल पहुंचे तो वे धूनी रमाना नहीं भूले, कंप्यूटर बाबा यह धूनी जमीन पर नहीं बल्कि सरकारी गेस्ट हाउस के छत के ऊपर ही रमा लिया.

मीडिया द्वारा जब बाबा से पूंछा गया की पांच बाबाओं को राज्यमंत्री का दर्जा देने पर मध्यप्रदेश सरकार को हाईकोर्ट का नोटिस मिला है तो बाबा ने कहा सीएम शिवराज सिंह चौहान नोटिस का जवाब देंगें हमारा काम तप और तपस्या करना है 

कंप्यूटर बाबा का यही कारनामा देखते हुए युवा कांग्रेसी नेता और प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी ने कहा इससे ज्यादा और क्या देखना रह गया है भाजपा राज में.
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Faridabad News

Politics

Post A Comment:

0 comments: