Followers

नगर निगम के भ्रष्ट कर्मचारियों पर चला कमिश्नर मुहम्मद शाइन का डंडा, 3 कर्मचारी निलंबित

nagar-nigam-kamishnar-mohammed-shayin-in-action-3-karmchari-suspend

फरीदाबाद, 18 अप्रैल: फरीदाबाद नगर निगम के चेयरमैन मोहम्मद शाइन की अगुवाई में निगम में कार्यरत तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया. 

जानकारी के मुताबिक निगम आयुक्त ने अपने आदेश में कर्मचारियों के निलंबन का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है. 

निलंबित किये गए नगर निगम के तीनों अधिकारियों का विवरण

1. सहायक वास्तुकार जितेंद्र
2. चपरासी रंग बहादुर
3. सुनीता डागर

बता दें कि योजना शाखा के बारे में निगमायुक्त को निरंतर शिकायतें मिल रही थी। पिछले दिनों निगम अधिकारियों ने भी योजना शाखा के रिकॉर्ड की जांच पड़ताल की तो उसमें कुछ खामियां पाई गई, सूत्रों के मुताबिक निरंतर मिल रही शिकायतों को लेकर ही संबंधित कर्मचारियों को निलंबित करके उनका दूसरी जगह तबादला कर दिया गया है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: