फरीदाबाद, 27 मार्च: पुलिस आयुक्त अमिताभ सिंह ढिल्लों के दिशा निर्देश पर प्रभारी क्राईम ब्रांच सेक्टर- 48 के इन्स्पेक्टर विमल कुमार व उनकी टीम ने स्नैचिंग व वाहन चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
पकडे गए आरोपियों का विवरण
1. जतिन पुत्र राकेश निवासी मकान नं0 2ई 154 एन.आई.टी फरीदाबाद
2. शिवा पुत्र जीत लाल निवासी मकान नं0 ई 15बी एन.आई.टी फरीदाबाद
3. संदीप पुत्र दान बहादुर निवासी मकान नं0 2ई 146 एन.आई.टी फरीदाबाद।
प्रभारी क्राईम ब्रांच सेक्टर- 48 ने बताया कि सभी आरोपियों को गुप्त सूचना पर फरीदाबाद के अलग-अलग एरिया से गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों से स्नैचिंग की एक व वाहन चोरी की एक वारदात सुलझाई गई है. पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि वह नशे के आदी इसलिए ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं.
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गए आरोपियों से एक मोबाइल फोन, 2,000/-रू0 कैश व एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।


Post A Comment:
0 comments: