Followers

फरीदाबाद में सूरजकुंड की ऐतिहासिक धरती पर यूपी-हरियाणा के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता

Haryana and Uttar Pradesh today signed a Reciprocal Transport Agreement, in the presence of Haryana Chief Minister, Mr Manohar Lal and Uttar Pradesh Chief Minister, Yogi Adityanath.
faridabad-surajkund-haryana-up-parivahan-samjhauta-mou-signed

फरीदाबाद (सूरजकुंड), 2 फरवरी: फरीदाबाद में सूरजकुंड की ऐतिहासिक धरती पर आज हरियाणा और यूपी के बीच ऐतिहासिक समझौता हुआ है, आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बीच पारस्परिक परिवहन समझौता किया गया जिसमें दोनों राज्य एक दूसरे एक राज्य में अपने अपने बसें चलाएंगे और एक दूसरे राज्य में स्थित तीर्थ स्थलों और पर्यटन स्थलों के दर्शन कराएंगे, इससे ना सिर्फ दोनों राज्यों का राजस्व बढेगा बल्कि दोनों राज्यों के लोग भी एक दूसरे से जुड़ेंगे.

इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भारत की संस्कृति एक है, हमारी संस्कृति हमें जोडती हैं लेकिन राजनीति पार्टियाँ राज्यों को अलग करती है, हर कोई अयोध्या में राम मंदिर,काशी में विश्वनाथ मंदिर और मथुरा में बांके बिहारी मंदिर के दर्शन करना चाहता है लेकिन पूर्व सरकारों ने नागरिकों की सुविधाओं का ध्यान नहीं रखा, एक दूसरे को जोड़ने की कोशिश नहीं की, यही देखते हुए हरियाणा सरकार के साथ यूपी सरकार ने एक MOU साइन किया है जिसमें दोनों राज्यों की बसें एक दूसरे के राज्यों में जाएंगी और एक दूसरे के पर्यटन स्थलों के दर्शन कराएंगी.

दोनों मुख्यमंत्रियों ने किया MoU पर साइन

हरियाणा और उत्तर प्रदेष के यात्रियों को सुविधाएं देने के मदेनजर आज हरियाणा सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के मध्य हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में पारस्परिक परिवहन समझौता किया गया।

क्या होगा MoU का असर

आज के समझौते के आधार पर उत्तर प्रदेश के 256 मार्गों पर हरियाणा राज्य की 423 बसों द्वारा 66420 किलोमीटर का संचालन किया जाएगा तथा उत्तर प्रदेश की 522 बसों द्वारा हरियाणा राज्य के 256 मार्गों पर 50034 किलोमीटर का संचालन किया जाएगा। 

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Faridabad News

Haryana

Post A Comment:

0 comments: