Followers

मवई गाँव में कच्छा बनियान गैंग का आतंक, मारपीट कर लाखों की लूट

kachha-baniyan-gang,faridabad-mawai-village
kachha-baniyan-gang-terror-in-faridabad-mawai-village

Faridabad, 5 August: शहर में कच्छा बनियान गैंग फिर से सक्रिय हो गया है। हाल ही में गिरोह ने एक ही रात में तीन घरों में लूटपाट मचाई जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हुए, लुटेरों ने 2 लाख नकद एवं 10 लाख के जेवरात की चोरी कर ली। घायल पति-पत्नी को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कच्छा बनियान गिरोह की इस वारदात से पुलिस विभाग की सिरदर्दी बढ़ गई है। मौके पर पहुंचे पुलिस के उच्च अधिकारी जांच में जुट गए हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव मवई से सटी अज्जी कालोनी में बीती रात में कच्छा बनियान गिरोह के 9 डकैतों ने एक साथ तीन घरों में वारदात को अंजाम दिया। घर में सो रहे लोगों के साथ मारपीट कर घायल कर बंधक बनाया और उसके बाद घर में रखी नगदी एवं जेवरात लूट ले गए। डकैतों ने लगभगा 2 लाख नगद और लगभग 7 लाख के आभूषण उक्त तीनों घरों से ले गए। घटना रात करीब 2 बजे की है जब कच्छा बनियान गिरोह ने अपना कहर बरपाया। इस घटना में घायल हुए पति-पत्नि को दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कच्छा बनियान गिरोह ने एक ही रात में तीन घरों में  लूट मचाई।  सूचना के बाद विरेंद्र विज, सैंट्रल डीसीपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पीडितों के साथ हुई घटना की पूरी जानकारी ली।

क्या है कच्छा बनियान गिरोह:

दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में रात के समय बदमाशों का एक गिरोह कच्छा बनियान पहनकर हाथों में डंडा लेकर निकलता हैं। घरों में घुसकर सोये हुए परिवार के सदस्यों पर अचानक से हमला कर उन्हें घायल कर बंधक बना लेता है उसके बाद लुटेरे घर में लूटपाट एवं उत्पात मचाते है। घर में जो भी मिलता है उस सारे सामान को लूट कर फरार हो जाते हैं। इस गिरोह में 6 से 10 तक की संख्या में डकैत एक साथ चलते हैं। ये लोग अपने शरीर पर चिकना पदार्थ लगाकर रखते हैं ताकि पकड़े जाने पर आसानी से छूटकर भाग सकें।
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Faridabad News

Old Faridabad

Post A Comment:

0 comments: