फरीदाबाद 12 अगस्त। प्रोपर्टी टैक्स अदा न करने वालो के खिलाफ अब फरीदाबाद नगर निगम ने सख्त रवैया अपना लिया है। नोटिस भेजने के बाद ऐसे संस्थानों को सील करने की प्रक्रिया निगम ने शुरू कर दी है, जिनके उपर निगम का लाखों रूपए सम्पत्ति कर बकाया है। ऐसे ही एक संस्थान को निगम ने चार लाख की राशि बकाया होने पर पहले सील कर दिया और फिर मौके पर ही चैक से भुगतान होने पर सील खोल दी।
निगम अधिकारी पुलिस बल के साथ जिस संस्थान को सील कर रहे है, यह बल्लभगढ का खजानी वूमैन संस्थान है। जिसपर निगम का चार लाख रूपए बकाया है। लेकिन मौके पर ही संस्थान द्वारा निगम का बकाया पैसा देने पर सील को खोल दिया गया। निगम अधिकारी की माने तो इस संस्थान पर निगम का चार लाख रूपए प्रोपर्टी टैक्स बकाया था, जिसके कई बार नोटिस भेजकर पक्ष रखने को कहा गया था। लेकिन उन्होने कोई नहीं सुनी, अंत में निगम को सील की कार्रवाही करनी पड़ी। अब संस्थान की ओर से उन्हे बकाया पैसे का चैक दे दिया गया है। इसलिए सील खोल दी गई है।
Post A Comment:
0 comments: