हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों पर आज मतदान सम्पन्न हो गया, मतदान खत्म होते ही फरीदाबाद में फायरिंग की घटना सामने आई है, एक भाजपा कार्यकर्ता को गोली मार दी गई है, सेक्टर-16 में स्थित मरेंगों एशिया हॉस्पिटल में ईलाज जारी है. मीडिया से बात करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी सचिन ठाकुर ने मामले की पूरी जानकारी दी.
भाजपा नेता सचिन ठाकुर ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि जिसको गोली मारी गई है उसका नाम रजनीश सिंह है और वह भारत कॉलोनी का निवासी है तथा भाजपा कार्यकर्ता है, उन्होंने कहा, रजनीश सुबह से ही फरीदाबाद 89 विधासनभा के भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल के लिए बूथ पर मेहनत कर रहा था, दोपहर 4 बजे कांग्रेस समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ता रजनीश सिंह के बीच बहस हो गई लेकिन मौके पर पुलिस पहुँच गई और मामलें को खत्म करवा दिया।
सचिन ठाकुर ने कहा, जब रजनीश जा रहा था तो बाइक पर सवार होकर दो युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर आये और रजनीश पर गोली चला दी, उन्होंने जानकारी दी है कि रजनीश के पीठ पर गोली लगी है और मरेंगो एशिया हॉस्पिटल में उसका ईलाज चल रहा है, मौके पर भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल के भतीजे अमन गोयल भी पहुंचे हुए हैं, नीचे देखें वीडियो।
Post A Comment:
0 comments: