Followers

लड़की संस्कृति का जबरन धर्म परिवर्तन कराने वाले पति जावेद और ससुर लियाकत अली पर मुकदमा दर्ज

fir-against-husband-Javed-who-forcibly-converted-sanskriti

फरीदाबाद के एसजीएम नगर में 22 वर्षीय लड़की का गैरकानूनी तरीके से धर्म परिवर्तन कराने वाले नामजद 9 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है, पिता की शिकायत पर पुलिस ने लड़की संस्कृति के पति जावेद, देवर फिरोज खान, ससुर लियाकत अली, सास, गवाह इरशाद, गवाह पायल, लड़की स्वयं, अब्दुल सजान लिखा कराने वाला मौलवी और नोटरी ईश्वर प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. 

लड़की एचडीएफसी बैंक में कार्यरत है। जो 28 अक्टूबर को अपने घर से अपने ऑफिस गई थी। जो ऑफिस ना जाकर जावेद के साथ चली गई थी। जिसने जावेद के साथ निकाह कर लिया था। लड़की ने अदालत के माध्यम से पुलिस प्रोटक्शन भी ले रखी थी। लड़की संस्कृति, और जावेद के साथ उसके परिवार ने हरियाणा विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन निवारण अधिनियम 2022 के अंतगर्त धारा 12(1),12(5) का उल्लंघन किया है। जिसमें 2 लाख का जुर्माना तथा 5 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है। आरोपी जावेद फरीदाबाद के एसजीएम नगर के रहने वाले हैं। लड़की आरोपी को पिछले 1 वर्ष से जानती है। लड़की के पिता की शिकायत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में तफ्तीश जारी है, पुलिस ने कहा, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Crime

Faridabad News

Faridabad Police

Post A Comment:

0 comments: