'मानव उत्थान सेवा समिति' ने शिक्षा अभियान के तहत गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षण सामग्री प्रदान की, ये संगठन ऐसा कई वर्षों से करता आ रहा है, मानव उत्थान सेवा समिति एक सामाजिक और आध्यात्मिक संस्था है। जिसके प्रणेता सतपाल महाराज है। उनके नेतृत्व में शिक्षा अभियान मई 2015 से चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य जरूरत मंदो की शिक्षा में मदद करना है। जिसमे बच्चों को निशुल्क शिक्षण सामग्री प्रदान की जाती है। इसके लिए संस्था के सदस्यों के द्वारा शहर के बड़े-बड़े स्कूल, कॉलेज में एक बॉक्स लगाया जाता है और शिक्षण सामग्री एकत्रित करके जरूरतमंद बच्चो तक पहुचाई जाती है।
'मानव उत्थान सेवा समिति' की ओर से पिछले 7 वर्षों में फरीदाबाद में लगभग 100 बॉक्स लगाए गए और 10000 के करीब बच्चों को निशुल्क शिक्षण सामग्री प्रदान की गयी। इसके साथ- साथ शिक्षा अभियान के अंतर्गत स्कूल ऑन व्हील भी चलाया गया। जिसमे जो बच्चे स्कूल नहीं जा पाते उनके पास बस ले जाकर उन्हे उसमे पढ़ाया जाता है।
'मानव उत्थान सेवा समिति' ने आज BMD CONVENT SCHOOL, SANJAY COLONY, GALI NO. 28 में जाकर बॉक्स लगाया। इस दौरान स्कूल की प्रिंसिपल शैली शर्मा और स्कूल के सभी टीचर उपस्थित रहे. बच्चे काफी खुश लग रहे थे की उन्हें मौका मिल रहा है दान करने का सेवा करने का, अगर कोई स्कूल इसमें भागीदारी लेना चाहता है तो नीचे दिये गए नंबरों पर सम्पर्क कर सकता है. ममता, राहुल वंसीवाल, अन्नू,आकाश और वैभव ये टीम आज स्कूल में गई थी.
कॉन्टैक्ट नंबर
8920624148
आकाश सिंह
8955033120
बहुत ही नेक कार्य
ReplyDeleteGood job
ReplyDelete