फरीदाबाद, 17 दिसंबर: हरियाणा के लोकजनशक्ति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद चौधरी ने हाल ही में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चिराग पासवान से मुलाक़ात की.
विनोद चौधर ने अपनी मुलाक़ात का जिक्र करते हुए कहा - युवा सांसद एवं लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, हम सबके चहेते माननीय चिराग पासवान जी के साथ 12 जनपथ नई दिल्ली पर एक औपचारिक मुलाकात की.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सैन हाल ही में कसी अन्य पार्टी में शामिल हो गए जिसके बाद अध्यक्ष का पद खाली पड़ा है.
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष होने के नाते विनोद चौधरी अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे हैं, विनोद चौधरी राजनीति में काफी एक्टिव हैं और पार्टी की नीतियों का जनता में प्रचार करते रहते हैं, वह फरीदाबाद में रहते हैं.
Post A Comment:
0 comments: