Followers

तीन नगर निगमों, 1 नगर परिषद् और 3 नगर पालिकाओं में आज चुनाव, मनोहर सरकार की अग्निपरीक्षा

Ambala, Panchkula and Sonipat Nagar Nigam Election today 27 December exam for BJP

haryana-bjp-sarkar-exam-today-three-nagar-nigam-poll

चंडीगढ़: हरियाणा की भाजपा जजपा सरकार और खासकर भाजपा के लिए आज परिक्षा की घडी है, एक तरफ भाजपा और मोदी सरकार के खिलाफ किसान आंदोलन हो रहा है तो दूसरी तरफ तीन नगर निगमों, 1 नगर परिषद् और 3 नगर पालिकाओं में आज चुनाव भी हैं.

भाजपा सरकार को विपक्षी पार्टियां किसान विरोधी पार्टी बता रही हैं, पंजाब से लाखों किसान दिल्ली आकर आंदोलन कर रहे हैं जिनका साथ हरियाणा के कुछ किसान भी दे रहे हैं.

ऐसे में आज मनोहर सरकार की अग्निपरीक्षा है. अगर भाजपा इन चुनावों को जीत लेती है तो आंदोलन कर रहे किसानों में भाजपा के लिए पॉजिटिव सन्देश जाएगा लेकिन यदि भाजपा की हार हुई तो लोग यही कहेंगे कि किसान लोग भाजपा सरकार से सच में नाराज हैं.

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा की जनता से अपील की है - प्रिय भाइयों और बहनों, हरियाणा में रविवार 27 दिसंबर को होने 3 नगर निगमों, अम्बाला, पंचकूला एवं सोनीपत, 1नगर परिषद रेवाड़ी और 3 नगर पालिकाओं धारूहेड़ा, उकलाना सांपला के चुनावों में अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाएं। बहुत बहुत धन्यवाद।

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Haryana

Politics

Post A Comment:

0 comments: