Followers

कुख्यात सजायाफ्ता अपराधियों को पैरोल दिए जाने के खिलाफ़ CM Haryana को दिया गया ज्ञापन

Faridabad Creative Front handed over Gyapan to CM Haryana against Parole to dangerous criminal
faridabad-creative-lawyers-front-gyapan-cm-haryana-against-parole

फरीदाबाद, 1 अक्टूबर:  शहर में आए दिन अपराधियों द्वारा की जा रही आपराधिक घटनाओं के चलते शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था के संदर्भ में व कई-कई मामलों में संलिप्त व सजायाफ्ता अपराधियों को नियमों के विरुद्ध पैरोल दिए जाने के संदर्भ में क्रिएटिव लाॅयर्स फ्रंट के वकीलों ने आज जिला उपायुक्त कार्यालय, फरीदाबाद  पर रोष प्रदर्शन किया। जिला उपायुक्त की अनुपलब्धता के कारण सुपरिनटेन्डेंट कुन्दनलाल (कार्यालय- जिला उपायुक्त, फरीदाबाद) को एक ज्ञापन मुख्यमंत्री, हरियाणा सरकार के नाम सौंपा। 

फ्रंट के संस्थापक मनोज शर्मा अधिवक्ता ने रोष प्रदर्शित करते हुए जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था और जिला, पुलिस व जेल प्रशासन के भ्रष्टाचार पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शहर में अपराधियों का आतंक व्याप्त है, कानून का डर बिल्कुल समाप्त होता जा रहा है। 

मनोज शर्मा ने कहा कि जिला व जेल प्रशासन द्वारा नियमों के विरुद्ध कई आपराधिक मामलों के आरोपित व कुख्यात सजायाफ्ता अपराधियों को पैरोल पर छोड़ा हुआ है जो जेल से बाहर आकर फिर वारदात कर रहे हैं। अधिवक्ता धर्मेन्द्र फागना, हेमराज कपासिया, अरविंद छावरी व राजू त्यागी ने हाल ही में पैरोल पर आए सजायाफ्ता गैंगस्टर मनोज मांगरिया व उसके साथियों द्वारा वकील हरेन्दर हरसाना व उसके भाई पर किए गए जानलेवा हमले, पुलिस द्वारा पीड़ित व उसके भाई पर ही क्रास केस बनाए जाने व अभी तक पुलिस द्वारा दोषियों की गिरफ्तारी ना किए जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस निष्पक्ष कार्यवाही नहीं करती है। 

वकीलों ने ज्ञापन के माध्यम से जिले की कानून व्यवस्था के संदर्भ में मुख्यमंत्री द्वारा संज्ञान लिए जाने व जिला व पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए जाने की माँग की व अपराधियों को पैरोल दिए जाने संबंधी नियमों में बदलाव किए जाने की माँग की। 

इस अवसर पर अवधेश शर्मा, संगीता, जगदीश अधाना, दीपक दायमा, धर्मेद्र शर्मा,  भीष्म मुदगल, जितेन्द्र शर्मा,  रॉबिन, आदित्य गौड़,  संदीप पाराशर, अजय भड़ाना, भारत गर्ग,  प्रेमदत्त भारद्वाज, मनोज करहाना , दीपक खटाना व अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Faridabad News

Politics

Post A Comment:

1 comments:

  1. Happiness is all i see now, i was herpes sicker for 6 years but i thank God for directing my footsteps to Dr Emu, he gave me instructions and i followed and in 2 weeks i was completely cured using his medicine, I am now Herpes Negative Contact Dr Emu for more information, He also has other cure to other ailment, HIV AIDS, CANCER, DIABETES, HEART DISEASE, HEPATITIS B/C And also restore broken relationships such as Ex HUSBAND, Ex WIFE, BROKEN MARRIAGES, Any kind of Problem in any relationship can be restore back in 24hours, Just Email: emutemple@gmail.com  Whatsapp or call: +2347012841542

    ReplyDelete