Followers

हरियाणा पार्टी प्रेसीडेंट से मिलकर फरीदाबाद LJP नेताओं ने की MCF चुनावों की रणनीति पर चर्चा

faridabad-mcf-election-2021-ljp-party-started-preparation-news

फरीदाबाद, 16 अगस्त: फरीदाबाद नगर निगम चुनावों में सिर्फ एक साल का वक्त बचा है इसलिए सभी राजनीतिक पार्टियां अभी से तैयारियों में जुट गयी हैं. लोकजनशक्ति पार्टी के फरीदाबाद के नेताओं ने भी चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं हालाँकि अलामक़ान का आदेश मिलते ही चुनाव लड़ने का ऐलान किया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी के हरियाणा  प्रदेश उपाध्यक्ष और फरीदाबाद के समाजसेवी विनोद चौधरी, फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष इंद्रजीत, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश कुमार, जिला प्रधान महासचिव तनय कुमार ने भिवानी में जाकर 'केश कला  एवम कौशल विकास बोर्ड के चेयरमैन' तथा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सैन के पुनः केश कला  एवम कौशल विकास बोर्ड के चेयरमैन बनने पर बधाइयां दी और उनका सम्मान किया।

इस अवसर पर विनोद चौधरी ने बताया की जनशक्ति पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे और नवनियुक्त कौशल विकास बोर्ड के चेयरमैन सुरेश सेन के मार्गदर्शन में लोगों को कौशल विकास बोर्ड से संबंधित जानकारियां देंगे ताकि जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल सके।

लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद चौधरी जीने जिला कार्यकारिणी के  साथ माननीय प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद के साथ जिले में संगठन को मजबूत करने एवं आगे आने वाले नगर निगम के चुनाव पर विस्तृत रूप से चर्चा की उन्होंने हमें आश्वासन दिया समय आने पर चुनाव लड़ने की भी घोषणा की जाएगी।
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Faridabad News

Politics

Post A Comment:

0 comments: