Followers

CIA के लोग 2400 लोगों को रोजाना पहुंचाते हैं भोजन, मिसिंग सेल भी 2000 को भोजन, 500 को राशन

faridabad-police-cia-badkhal-missing-cell-giving-foor-4400-people-lockdown

फरीदाबाद, 4 अप्रैल: फरीदाबाद पुलिस भी भूखों और जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने के लिए खूब काम कर रही है, क्राइम ब्रांच बडकल में रोजाना करीब 2400 लोगों का भोजन बन रहा है. क्राइम ब्रांच के लोग खुद ही खाना पहुंचाते हैं.

जैसा की विदित है संपूर्ण राज्य में लाक डाउन किया जा चुका है। जिसके चलते रोज की मेहनत कर रोजी रोटी कमाने वाले मजदूर वर्ग के लिए घर खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। इस परिस्थिति में फरीदाबाद पुलिस जरूरतमंद लोगों को खाना पहुंचा रही है।

पुलिस आयुक्त केके राव ने मजदूर वर्ग के लोगों की जरूरतों को देखते हुए क्राइम ब्रांच को आदेश दिए कि रोजाना जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाया जाए।

जिस पर क्राइम ब्रांच बडकल में खाना पकाने के लिए जगह चिन्हित की गई। क्राइम ब्रांच बडकल में रोज करीब 2400 लोगों के लिए खाना पकाया जाता है।

एसीपी क्राइम अनिल यादव ने बताया कि 1200 लोगों का खाना सुबह एवं 1200 लोगों का खाना शाम को तैयार किया जाता है।

पुलिस कंट्रोल रूम पर आई कॉल एवं किसी भी थाना एरिया से आई डिमांड पर एवं कुछ स्थाई जगह पर खाना पहुंचाया जाता है।

जहां पर भी खाने की डिमांड होती है वहां पर खाना वितरित करने के लिए नजदीकी क्राइम ब्रांच को दिया जाता है।

खाना वितरित करते समय क्राइम ब्रांच की टीम सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखती है।

एसीपी क्राइम ने बताया कि पुलिस यह खाना आपस में कंट्रीब्यूट कर तैयार करा रही हैं किसी भी संस्था एवं प्राइवेट व्यक्तियों का कोई कॉन्ट्रिब्यूशन नहीं लिया गया है।

इसके अलावा मिसिंग पर्सन सेल रोजाना करीब 2000 लोगों को खाना खिला रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मिसिंग सेल के द्वारा करीब 500 लोगों को सुखा राशन भी दिया गया है। जिसमें ढाई किलो चावल, ढाई किलो आटा, सरसों का तेल इत्यादि बांटा गया है।

मिसिंग सेल ने महामारी को देखते हुए जरूरतमंद लोगों को मास्क, सैनिटाइजर इत्यादि भी वितरित किए हैं।

फरीदाबाद पुलिस अपराधिक गतिविधियों को लगाम लगाने, कानून व्यवस्था बनाए रखने के अलावा समाज के प्रति अपने दायित्व को निभा रही है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Faridabad News

Faridabad Police

Post A Comment:

0 comments: