फरीदाबाद, 24 अक्टूबर: हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को भले ही बहुमत ना मिला हो लेकिन फरीदाबाद की 9 विधानसभा सीटों में भाजपा को बहुत मिला है और 7 सीटों पर सीट हुई है। फरीदाबाद में भाजपा लहर के बावजूद भी NIT विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा की जीत हुई है।
नीरज शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी नगेंदर भड़ाना को करीब 3500 वोटों से हरा दिया है। चुनाव जीतने के बाद पंडितजी के तीनों लाल घर से बाहर निकले और विक्ट्री शाइन दिखाकर समर्थकों को धन्यवाद दिया।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नीरज शर्मा को 61697 वोट मिले हैं जबकि नगेंदर भड़ाना को 58455 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर हाजी करामात अली हैं जिन्हें 17574 वोट मिले हैं।
Post A Comment:
0 comments: