फरीदाबाद, 27 अक्टूबर: हरियाणा में भाजपा और जजपा गठबंधन की सरकार बन गयी है। आज मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो दुष्यंत चौटाला ने उप-मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने दोनों नेताओं को शपथ दिलाई।
पहले ऐसा कहा जा रहा था कि भाजपा कोटे से 3 और जजपा कोटे से 3 मंत्रियों का शपथग्रहण आज ही होगा, सभी विधायक खुद की लॉटरी निकलने का इन्तजार कर रहे थे लेकिन सब के सब हाथ मलते रह गए और कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा कर दी गयी।
अन्य मंत्रियों का शपथग्रहण दिवाली के बाद होगा। अभी किसी का नाम तय नहीं है। अबकी बार सोच समझकर मंत्री बनाया जाएगा क्योंकि पिछली बार मंत्री बनाये गए अधिकतर भाजपा नेता इस बार चुनाव हार गए।
Post A Comment:
0 comments: