Followers

RTI कार्यकर्ता और समाजसेवी वरुण श्योकंद गिरफ्तार, पढ़ें क्यों

faridabad-rti-activist-varun-sherokand-arrested

फरीदाबाद, 20 अक्टूबर: फरीदाबाद के RTI कार्यकर्ता, भ्रष्टाचार के खिलाफ हमेशा आवाज बुलंद करने वाले युवा समाजसेवी वरुण श्योकंद को गिरफ्तार करके सेक्टर-11 पुलिस चौकी में रखा गया है। उनके साथ तीन अन्य युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है। 

वरुण श्योकंद पर चुनाव आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप है, उन्हें चुनाव आयोग के आदेश पर गिरफ्तार किया गया है। 

वरुण श्योकंद पर आरोप है कि वह बल्लभगढ़ के विधायक और वर्तमान प्रत्याशी मूलचंद शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पम्पलेट बंटवा रहे हैं। जल्द ही पूरा अपडेट दिया जाएगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वरुण श्योकंद कई महीनों से विधायक मूलचंद शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते रहे हैं लेकिन चुनाव के एक दिन पहले उनकी गिरफ्तारी किसी को समझ नहीं आ रही है। पुलिस का कहना है कि मुखबिर की सूचना पर वरुण श्योकंद और उनके साथियों को गिरफ्तार किया गया है। FIR  दर्ज कर ली गयी है। दोपहर सभी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Election

Faridabad News

Politics

Post A Comment:

0 comments: