फरीदाबाद, 26 सितम्बर: फरीदाबाद के सेक्टर 16 में कमल शक्ति महिला मोर्चा सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें उद्योग मंत्री और विधायक विपुल गोयल भी पहुंचे.
इस मौके पर बीजेपी की महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का जोरदार स्वागत किया.
इस मौके पर विपुल गोयल ने कहा कि महिलाओं का सम्मान करना भाजपा पार्टी की पहली प्राथमिकता है, भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारी की बदौलत अब की बार 75 पार करेगी.
विपुल गोयल ने यह भी कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है जिसमें महिलाओं की भागीदारी सबसे ज्यादा है.
Post A Comment:
0 comments: