Followers

पत्रकारों को मीडिया सेण्टर, सेक्टर-12 में मिलेगी मतगणना की जानकारी

faridabad-journalist-will-get-vote-counting-information-in-media-center

फरीदाबाद: लोकसभा चुनाव 2019 की कल मतगणना होगी, फरीदाबाद में पत्रकारों को सूचना देने के लिए लघु सचिवालय, सेक्टर-12 स्थित मीडिया सेण्टर में विशेष सुविधाएं होगीं, पत्रकारों को मतगणना की अपडेट मीडिया सेण्टर में दी जाएगी ताकि न्यूज़ चैनलों को ताजा आंकड़ो की जानकारी हो सके.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फरीदाबाद में 6 मतगणना केन्द्रों पर वोटों की गिनती होगी, पत्रकारों को सभी 6 केन्द्रों पर दौड़ भाग से बचाने के लिए उन्हें मीडिया सेण्टर में ही सभी 6 मतगणना केन्द्रों के आंकड़ों की जानकारी मिल सकेगी.

पत्रकारों को सूचना उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न मतगणना केंद्रों पर विभागीय तौर पर भी डयूटी लगाई गई है ताकि पत्रकारों को त्वरित परिणाम उपलब्‍ध कराए जा सकें।
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Faridabad News

Politics

Post A Comment:

0 comments: