Followers

क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव ने एक आरोपी को गिरफ्तार करके बरामद किया 5 किलोग्राम से अधिक गांजा

crime-branch-uncha-gaon-arrested-one-accused-with-5-kg-ganja

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव ने  एक आरोपी को गिरफ्तार करके उसके पास से 5 किलो 880 ग्राम गांजा बरामद किया है।

पुलिस आयुक्त संजय कुमार के दिशा निर्देश पर प्रभारी क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव व उनकी टीम ने एक आरोपी को दबोच उससे 5 किलो 880 ग्राम गांजा बरामद करने में कामयाबी हासिल की है।

गिरफ्तार आरोपी:

1. आरोपी  सुरेश  पुत्र यादराम  R/O गांव खायरा  थाना  छाता जिला मथुरा UP, हाल किराएदार राजीव कॉलोनी फरीदाबाद।

प्रभारी क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव ने बताया कि आरोपी को विशेष सूत्रों से मिली सूचना पर गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अभियोग संख्या 153 दिनांक 01/04/19 अपराध   20/61/85   NDPS  Act  PS   सेक्टर-58  फरीदाबाद  में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा. आरोपी से 5 किलो 880 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Crime

Faridabad News

Faridabad Police

Post A Comment:

0 comments: