Followers

शारदा राठौर की परिवर्तन रैली सफल, भाजपा विधायक को बिजली चोर बताकर हुड्डा के सामने उड़ाया मजाक

sharda-rathore-welcome-parivartan-bus-yatra-rally-ballabhgarh-news

बल्लभगढ़ 31 मार्च: बल्लभगढ़ की पूर्व विधायक शारदा राठौर ने आज कांग्रेस की परिवर्तन बस यात्रा का स्वागत किया, इस अवसर पर उन्होंने एक जनसभा का भी आयोजन किया जिसे बारी बारी ने गुलाम नबी आजाद, भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और अन्य नेताओं ने संबोधित किया.

अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रिय महासचिव एवं हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा कि प्रदेश की जनता ने पूरे पांच साल एक अनुभवहीन सरकार झेली है। इससे हरियाणा और विकास बहुत पीछे चला गया। सभी वर्ग भाजपा सरकार से त्रस्त हैं। चाहे वह किसान हो, मजदूर हो, छोटा व्यापारी हो या दुकानदार हो। यहां तक कि सरकारी कर्मचारी सडक़ों पर आंदोलन कर रहे हैं। भाजपा शासनकाल में किसान को उसकी फ सल की लागत तक  नहीं मिल रही, मज़दूर को उसकी मेहनत का पारिश्रमिक नहीं मिल रहा। छोटे व्यापारी का व्यापार चौपट हो गया है। कुछ पूंजीपतियों को छोड़ दें तो बाकी व्यापारी अब अपनी जमापूंजी से गुजारा कर रहें हैं। 

बल्लभगड़ मंडी में रैली का आयोजन महिला कांग्रेस की राष्ट्रिय महासचिव एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर ने किया। इससे पहले गांव चंदावली बाइपास मोड से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। जहां से खुली जीप और बाइक सवार कार्यकत्र्ता जोश से लबरेज कांगेस जिंदाबाद के नारे लगाते हुए परिर्वतन यात्रा को मोहना रोड से राष्टिय राजमार्ग से होकर रैली स्थल पर पहुंचे।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस दौरान कहा कि कांग्रेस की बात सुनने जिस तरह सडक़ों पर लोग उमड़ पड़े हैं, उससे हमें पूरा विश्वास है कि राज्य की दस की दस लोकसभा सीट कांग्रेस जीतेगी। इसके बाद विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस प्रदेश की जनता को मनोहरलाल सरकार से निजात दिलाएगी।

bhupinder-singh-hooda-with-sharda-rathore

इस अवसर पर डा. अशोक तंवर, पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने भी रैली को संबोधित किया। इस दौरान रैली की आयोजक शारदा राठौर ने गुलाम नबी आजाद सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि यह परिवर्तन यात्रा केंद्र  व राज्य में सत्ता परिवर्तन का शंखदान करेगी। जनविरोधी हरियाणा सरकार का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है। है। भाजपा नेता बिजली चोरी  कर सरकारी खजाने को चूना लगा रहे हैं। 

अब जनता चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का मन बना चुकी है। 2014 में भाजपा ने जितने वायदे किए थे अब पांच साल पूरे होने पर वो वायदे झूठ का पुलिंदा बन कर रह गए हैं। किसान अपनी बदहाली पर खून के आंसू बहा रहा है। कानून व्यवस्था की स्थिति बुरी तरह चरमरा गई है। अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। बहन बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। विकास के नाम पर भाजपा नेताओं ने सिर्फ अपना व अपने परिवार का विकास किया है। इस मौके पर मुख्य रूप से जिला महिला कांगे्रस अध्यक्ष साधना सिंह ने भी सभी का स्वागत किया। इस मौके पर बडी संख्या में बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता व  कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Ballabgarh

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: