Followers

मेरे साथी की रैली है, मेरी पार्टी की रैली है, मैं जरूर जाऊँगा: मंत्री कृष्णपाल गुर्जर

mantri-krishan-pal-gurjar-told-mantri-vipul-goel-friends-and-sathi

फरीदाबाद: विजयदशमी के दिन मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और मंत्री विपुल गोयल के बीच तनातनी देखकर विपक्षी नेता बहुत खुश थे, उन्हें लग रहा था कि दोनों नेता आपस में ही लड़ते रहेंगे तो भाजपा कमजोर हो जाएगी और उनकी पार्टी को लाभ मिलेगा लेकिन अब विपक्षी नेताओं के सपने चकनाचूर होने वाले हैं क्योंकि दोनों नेता फिर से एकता के रास्ते पर चलने वाले हैं.

बता दें कि आगामी 30 दिसम्बर को मंत्री विपुल गोयल फरीदाबाद में एक बड़ी रैली करने वाले हैं जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी पधारेंगे. कल एक प्रेस कांफ्रेंस में जब मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से इस रैली में जाने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने विपुल गोयल के बारे में कहा - मैं क्यों नहीं जाऊँगा, आखिर मेरे साथी की रैली है, हमारे मंत्री की रैली है, हमारे मुख्यमंत्री आयेंगे, मैं जरूर जाऊँगा.

मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के इस जवाब से विपक्षी पार्टी के नेताओं को जरूर दुःख हो रहा होगा क्योंकि जब दोनों नेता एक रैली में दिखेंगे तो भाजपा की ताकत भी मजबूत दिखेगी और इसका फायदा आने वाले लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनावों में जरूर दिखेगा. देखें ये वीडियो.

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Faridabad News

Politics

Post A Comment:

0 comments: