फरीदाबाद, 20 मई: फरीदाबाद मंडल की राज्य सतर्कता ब्यूरो (विजिलेंस) के चेयरमैन एसपी विनोद कौशिक ने भ्रष्टाचार मिटाने का भरोसा दिया है लेकिन इस काम को पूरा करने के लिए उन्होंने जनता का सहयोग माँगा है. उन्होंने कहा कि - भ्रष्ट एवं रिश्वतखोर अधिकारियों का खुलासा करने के लिए जनता का साथ बेहद जरुरी है बिना जनता के सहयोग के कुछ नहीं हो सकता है.
आपको बता दें कि राज्य सतर्कता ब्यूरो (विजिलेंस) पद संभालते ही एसपी विनोद कौशिक ने फरीदाबाद और गुरुग्राम के रिश्वतखोर अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अधिकारी व कर्मचारी या तो ईमानदारी की राह अपनाते हुए सरकार की भ्रष्ट्राचार मुक्त मुहिम में अपना योगदान दें नहीं तो विजिलेंस उनके खिलाफ कार्यवाही करेगी. उन्होंने कहा सबसे ज्यादा 60 से लेकर 70 प्रतिशत तक भ्रष्ट अधिकारी फरीदाबाद और गुरुग्राम में हैं.


Post A Comment:
0 comments: