फरीदाबाद, 29 मई: फरीदाबाद के सूरजकुंड रोड पर स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम के स्थापना दिवस एवं संस्थापक स्वामी सुदर्शनाचार्य जी महाराज की जयंती के अवसर पर हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामविलाश शर्मा ने मंदिर में शिरकत की.
इस मौके पर मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि भारत की पुण्य भूमि संत समाज की जागीर है। भारतीय संस्कृति में संतों की बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका है। हजारों वर्षों से भारत पर आक्रमण हुए हैं लेकिन यहां की संस्कृति अक्षुण्ण बनी हुई है। क्योंकि भारत पुण्यभूमि को संत समाज ने बचाया है। संस्कृति को बचाए रखने के लिए हमारे धर्मस्थल दिन रात अथक प्रयास करते हैं।
Post A Comment:
0 comments: