Followers

आंबेडकर जयंती पर उपद्रव मचाने वाले असामाजिक तत्वों पर होगा सख्त एक्शन, फरीदाबाद पुलिस तैयार

faridabad-police-ready-on-dr-bhimrao-ramji-ambedkar-jayanti-14-april

फरीदाबाद, 13 अप्रैल: फरीदाबाद पुलिस आयुक्त अमिताभ ढिल्लो ने कल आंबेडकर जयंती को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है. 

पुलिस को शक है. कुछ कि कुछ असामाजिक तत्व सामाजिक भाईचारा बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। कल भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष में शहर के लोग उनके सम्मान में रैली इत्यादी निकाल सकते हैं  इसे देखते हुए कमिश्नर ढिल्लो ने सभी अधिकारीयों को अपने अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।

सहायक पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह को सभी डयूटियों का प्रभारी नियुक्त किया गया है जबकि एंटी राइट्स इक्विप्मेंट के साथ महिला रैपिड एक्शन फोर्स व रिजर्व पुलिस भी तैनात रहेगी।

इसके अलावा क्राइम ब्रांच और सिक्योरिटी ब्रांच को सादे कपड़ों में अपराधी तत्वों पर नजर रखने के लिए कहा गया है. सभी जगहों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी ताकि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके। इस दौरान सभी एस.एच.ओ सभी महापुरूषों की प्रतिमाओं पर विशेष निगरानी रखेंगें। जहां जहां पर अंबेडकर जी की मूर्तियां लगी हुई हैं उन जगहो पर पुलिस अलर्ट अभी से हो गई है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Faridabad News

Faridabad Police

Post A Comment:

0 comments: