फरीदाबाद, 16 अप्रैल: फरीदाबाद में एक कांग्रेसी नेता की गुंडागर्दी की खबर आई है. खबर के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा प्रभारी अनिल जैन का पिछले दिनों ओल्ड फरीदाबाद के बाजार में प्रदेश के उद्योगमंत्री विपुल गोयल समर्थक व्यापारी अनिल सिंगला ने स्वागत किया था.
भाजपा के शीर्ष नेता के स्वागत से नाराज एक कांग्रेस नेता के भतीजों ने उक्त व्यापारी पर दिनदिहाड़े लाठी-डंडों से हमला कर न केवल उनको जान से मारने की कोशिश की बल्कि उनकी कनपटी पर सरेआम रिवाल्वर रख भविष्य में देख लेने की धमकी दी। गुंडों द्वारा व्यापारी पर किए जा रहे जानलेवा हमले को देखते हुए वहां भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद हमलावर वहां से भाग गए।
बदमाशों द्वारा सरेआम व्यापारी की पिटाई से शहर के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। घायल व्यापारी को उपचार के लिए बीके अस्पताल ले जाया गया, मामले की सूचना तुरंत ओल्ड थाना पुलिस को दी गई। पीडि़त व्यापारी की शिकायत पर थाना ओल्ड फरीदाबाद ने कांग्रेसी नेता के दो भतीजों सहित आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 323, 506, 34, 25/27/59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।


Post A Comment:
0 comments: