Followers

CM खट्टर का एलान, बडखल और अरावली क्षेत्र को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करेगी भाजपा सरकार

cm-manohar-lal-khattar-to-make-badkhal-aravali-paryatan-kendra

फरीदाबाद, 14 अप्रैल: शुक्रवार को फरीदाबाद पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि फरीदाबाद जिला में अरावली पर्वतीय श्रृंखला में बड़खल झील क्षेत्र व इसके साथ लगते क्षेत्र को वन्य जीव अभ्यारणय तथा पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। 

खट्टर ने कल अरावली पर्वतीय श्रृंखला में झील क्षेत्र का विभिन्न प्रशासनिक व विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ दौरा कर अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि पर्वतीय श्रृंखला की प्राकृतिक सुंदरता के संरक्षण के लिए यहां एक वन्य जीव अभ्यारणय व पर्यटन स्थल विकसित करने की दिशा में व्यापक सम्भावनाओं पर कार्य किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर्वतीय श्रृंखला क्षेत्र में छोटे व बड़े कई जल स्त्रोत आज भी बने हुए हैं। देश की राजधानी दिल्ली के निकट स्थित होने के कारण इस पर्वतीय श्रृंखला के पारिस्थितिकी संतुलन व पर्यावरणीय संतुलन का अत्याधिक महत्व है। इस क्षेत्र को वन्य जीव अभ्यारणय के रूप में विकसित किए जाने की व्यापक सम्भावनाएं है। इस दिशा में हरियाणा सरकार के वन, खनन सिंचाई व पर्यटन विभागों द्वारा संयुक्त रूप से कार्य किया जायेगा। 

उन्होंने कहा कि अरावली पर्वतीय श्रृंखला में मृतप्रायः हो चुकी बड़खल झील के जीर्णाेंद्धार की भी योजना है। जलशोधन संयंत्र के माध्यम से बड़खल झील में जल के लिए 10-20 एमएलडी जल उपलब्ध कराने की योजना पर कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बड़खल झील के जीर्णोद्धार के संदर्भ में फरीदाबाद में प्रशासनिक अधिकारियों व विभिन्न सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों की बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Badhkal News

Politics

Post A Comment:

0 comments: