Followers

भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने रिकार्डतोड विकास कार्य किए: कृष्णपाल गुर्जर, केंद्रीय मंत्री

devlopement-work-in-faridabad-ballabgarh

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने सेक्टर 2 में बनाए जाने वाले शॉपिंग सेंटर की पार्किंग के कार्य की आधारशिला रखी। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा की भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकार ने रिकार्डतोड विकास कार्य किए है उन्होंने कहा कि बल्लबगढ़ सेक्टर 2 में आज शॉपिंग सेंटर के लिए पार्किंग स्थल को पक्का बनाने के कार्य का जो करीब 1 करोड़ की लागत से पूरा होगा, उसके कार्य की शुरुआत के लिए यहा आए हैं।

इस शॉपिंग सेंटर में डबल स्टोरी दुकानें भी बनाई जायेगी।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा यह कार्य किया जाएगा। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया की नजरों में भारत देश का महत्व बढ़ गया है। देश में चौमुखी विकास कार्य किए गए। इसके अलावा उन्होंने बल्लभगढ़ विधानसभा के विकास कार्यों को गिनवाते हुए कहा कि पिछले 9 सालों में बल्लभगढ़ विधानसभा में जो विकास कार्य किए गए हैं वह सराहनीय है। 

उन्होंने कहा कि जिस तरीके से बल्लबगढ़ विधानसभा ने उन्हें जिता कर भेजा है उतनी ही तेज गति से बल्लबगढ़ में विकास किया गया है। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा को नंबर वन बनाना ही उनका उद्देश्य है और आज इस दिशा में बल्लभगढ़ विधानसभा में विकास कार्य चल हुए। परिवहन मंत्री ने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सहयोग से बल्लभगढ़ विधानसभा का स्वरूप बदला है उन्होंने कहा कि 2013 से पहले बल्लभगढ़ में क्या था और 2014 के बाद 9 सालों में बल्लभगढ़ के अंदर कितना बदलाव है यह किसी से छुपा हुआ नहीं है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Ballabgarh

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: