Followers

बल्लभगढ़ से गुम हुई 17 वर्षीय लड़की को तलाश कर क्राइम ब्रांच कैट ने किया के परिजनों हवाले

crime-branch-cat-news-in-hindi

फरीदाबाद- डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादयान के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच कैट टीम ने बल्लभगढ़ की भगत सिंह कॉलोनी से गुम हुई लड़की को उत्तर प्रदेश के मथुरा से 17 फरवरी को बरामद कर परिजनों से मिलाने का सराहनीय कार्य किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की लड़की घरवालों से किसी बात को लेकर नाराज थी। लड़की 15 नवम्बर को बल्लभगढ़ की भगत सिंह कॉलोनी अपने घर से बिना बताए निकल गई थी। थाना शहर बल्लभगढ़ में 16 नवम्बर को लडकी के गुम होने की सूचना प्राप्त हुई। सब इंस्पेक्टर सरजीत सिंह इंचार्ज क्राइम ब्रांच कैट टीम ने गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर लड़की को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से बरामद किया है। 

लड़की से पूछताछ में पता चला कि लड़की अपने माता-पिता के साथ भगत सिंह कॉलोनी में रहती थी। जो किसी बात को लेकर घर वालों के साथ नाराज हो गई थी। जिसके कारण लड़की घर छोड़कर निकल गई थी। लड़की के गुम होने का मुकदमा थाना शहर बल्लभगढ़ में दर्ज है। लड़की के बारे में थाना बल्लभगढ़ में सूचना दी। थाना पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया उपरांत लडकी को परिजनो के हवाले कर दिया है। लडकी के परिजनो ने पुलिस टीम का तहे दिल से धन्यवाद किया।

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Ballabgarh

Post A Comment:

0 comments: