Followers

एक ही परिवार में हुए दो जिलाध्यक्ष, लेकिन क्या है दोनों में अंतर, पढ़ें

nitin-singla-vs-pankaj-singla-district-president-bjym-youth-congress

फरीदाबाद, 11 नवंबर: एक ही परिवार में दो दो जिलाध्यक्ष हो गए. दोनों ही देश की सबसे बड़ी पार्टियों के जिलाध्यक्ष हैं इसलिए शहर में दोनों  नेताओं के खूब चर्चे हैं.

करीब एक साल पहले पंकज सिंगला भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनाये गए थे। आज उनके ही चचेरे भाई नितिन सिंगला युवा कांग्रेस के फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष (शहरी) बन गए। 

नितिन सिंगला के युवा कांग्रेस का जिलाध्यक्ष चुने जाने पर उनके परिवार और समर्थकों में खासा उत्साह है ऐसा इसलिए क्योंकि परिवार का एक युवक भाजपा में  तरक्की कर रहा है तो दूसरा युवक कांग्रेस में तरक्की करेगा। अब नितिन सिंगला भी तरक्की के रास्ते पर हैं. अगर सब कुछ ठीक रहा तो उनका भविष्य काफी उज्जवल रहेगा क्योंकि अपने पिता लखन सिंगला की तरह वह भी जनता के संपर्क में रहते हैं। 

अगर बात करें पंकज सिंगला की तो वह भी आजकल भाजपा के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं और अपनी टीम के साथ हर मोर्चे पर डटे रहते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा में उनका भविष्य क्या होगा। हालाँकि भाजपा में उनकी तरक्की काफी तेज रफ़्तार से हुई है। 

अब नितिन सिंगला के कन्धों पर कांग्रेस को मजबूत करने की जिम्मेदारी है वहीं पंकज सिंगला के कन्धों पर भाजपा को मजबूत बनाये रखने की जिम्मेदारी है, आगे  देखा जाएगा कि ये दोनों नेता अपनी जिम्मेदारी किस तरह से निभाएंगे।

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Faridabad News

Politics

Post A Comment:

0 comments: