Followers

विधायिका सीमा त्रिखा ने विशाल तिरंगा यात्रा निकालकर तिरंगे का अपमान करने वालों को सिखाया सबक

MLA Seema Trikha tiranga yatra in Badkhal Area
mla-seema-trikha-tiranga-yatra-news

फरीदाबाद, 31 जनवरी : बडखल विधानसभा क्षेत्र में सैंकड़ों लोगों के साथ विधायिका श्रीमती सीमा त्रिखा ने तिरंगे के सम्मान में यात्रा का आयोजन किया। यह पदयात्रा मेहता चौक से शुरू की गई और पटेल चौक, एसजीएम नगर तक निकाली गई। यात्रा के दौरान लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए और पुष्पवर्षा की। 

सैंकड़ों लोगों ने अपने हाथ में तिरंगा लेकर जयघोष के नारे लगाए। जिस प्रकार से किसानों के साथ आए उपद्रवियों ने 26 जनवरी को लाल किला पर किसी धर्म विशेष समुदाय का झंडा फहराकर तिरंगे का अपमान किया है। उसको लेकर फरीदाबाद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगे के सम्मान में तिरंगा पद यात्रा निकाली जा रही हैं। 

इस अवसर पर विधायिका श्रीमती सीमा त्रिखा ने कहा कि भारत देश तिरंगे का अपमान किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगा। जिस तिरंगे एवं देश की आन-बान-शान के लिए शहीदों एवं जवानों ने अपनी कुर्बानियां दी हैं, उसका इस तरह से अपमान बर्दाश्त के नाकाबिल है। 26 जनवरी की घटना के बाद पूरे भारतवर्ष के लोगों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि तिरंगा पूरे भारत देश का सम्मान है और सभी बिरादरियों का राष्ट्रीय प्रतीक है। तिरंगा सम्मान यात्रा में अनेक धार्मिक, व्यापारिक व सामाजिक संस्थाओं के साथ-साथ आमजन ने हिस्सा लिया। 

इस पैदल तिरंगा यात्रा में महापौर श्रीमती सुमनबाला, पार्षद मनोज नासवा, एन.एच. मंडल अध्यक्ष अमित आहूजा, बडख़ल मंडल अध्यक्ष सतेन्द्र पांडे, अंजू भड़ाना, बिशम्भर भाटिया, कर्मबीर बैसला, प्रवीण चौधरी, सुरजीत नागर, लिक्खी चपराना, बदन सिंह, ओमप्रकाश ढींगड़ा, सुरेन्द्र शर्मा, रामपाल भारद्वाज, डा. विपिन शर्मा, संजय महेन्द्रु, रीता गोंसाई, दीपा भाटिया, नितेश भड़ाना, सुभाष दलाल, एडवोकेट राजेश बैसला, सुमित विज, कमल शर्मा, घूरण झा, तरसेम मेहता, हंसराज शर्मा, डा. यामीन खान, दीप नारायण ठाकुर, अनिल बैनीवाल, हिमांशु मिश्रा, शालिनी मंगला, चमन गर्ग, जगमोहन शर्मा, जगत फागना, संजय अरोड़ा, विनय बख्शी, कपिल शर्मा, नीलम गुलाटी एवं हरप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Badhkal News

Faridabad News

Politics

Post A Comment:

0 comments: