Followers

Faridabad: शातिर चोरों ने ट्रैक्टर ट्रॉली को चोरी करके रातों रात पहुंचा दिया UP, लेकिन पकडे गए

Faridabad Crime Branch Sector 85 team arrested two accused tractor chor on 2 October 2020

 faridabad-crime-branch-sector-85-arrested-tractor-chor

फरीदाबाद, 2 अक्टूबर: क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 ने दो शातिर चोरों घनश्याम व धर्मेंद्र को फरीदाबाद के थाना पल्ला में दिनांक 17 सितम्बर 2020 को दर्ज मुकदमा नंबर 575 में चोरी की धारा के तहत गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार गिरफतार किया।

आरोपियों के कब्जे से एक ट्रेक्टर ट्रॉली बरामद की गई।

आरोपी घनश्याम पुत्र लेखराज गांव सरजमई, जिला बदायूं उत्तर प्रदेश का रहने वाला है जो फ़िलहाल फरीदाबाद की पंचशील कॉलोनी में रह रहा था। वहीँ आरोपी धर्मेंद्र पुत्र नत्थू लाल गांव बिबनी, बरेली, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, फ़िलहाल वह भी फरीदाबाद की पंचशील कॉलोनी में रह रहा था।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह पंचशील कॉलोनी में सेनेटरी की दूकान पर मजदूरी का कार्य करते थे। वह जिस दूकान पर कार्य करते थे उसी के बगल में 50 मीटर की दूरी पर दूसरी सेनेटरी की दूकान थी। उस दूकान का मलिक रात को दूकान बंद करने के पश्चात् ट्रेक्टर-ट्रॉली को दूकान के बगल में ही एक प्लाट में छोड़ देता था. 16 सितम्बर की रात को आरोपी धर्मेन्द्र ने मौका पाकर ट्रेक्टर-ट्रॉली को चोरी कर लिया व घनश्याम को इसे उत्तर प्रदेश ले जाने के लिए 5000 रुपए दिए थे.

अब आरोपियों से पूछताछ के बाद ट्रेक्टर-ट्रॉली को बरामद कर लिया गया है. आरोपी को आज अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें

Crime

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: